सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर सिर्फ डीजल की कीमतों में ही बढ़ोतरी की। तेल कंपनियों ने 4 दिन तक ग्राहकों को राहत देने के बाद आज झटका दे दिया है।
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर सिर्फ डीजल की कीमतों में ही बढ़ोतरी की। तेल कंपनियों ने 4 दिन तक ग्राहकों को राहत देने के बाद आज झटका दे दिया है। पेट्रोल के दाम तो पिछले कई दिनों से स्थिर हैं, लेकिन डीजल के दाम आज फिर से बढ़ा दिए। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल आज 15 पैसे महंगा हो गया है। 5 दिन पहले डीजल के दाम में 12 पैसे का उछाल आया था। इसके बाद डीजल के दाम में ब्रेक लग गया। आज शनिवार को वृद्धि कर दी गई है। वहीं अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 24 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 80.43 रुपये और डीजल 81.79 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये और डीज़ल 79.97 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 82.10 रुपये और डीज़ल 76.91 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 83.63 रुपये और डीज़ल के दाम 78.73 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 83.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.74 रुपये प्रति लीटर हैं।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications