Digital Banking Units : आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों (डीबीयू) का शुभारंभ किया। इन्हें देश में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और इसका विस्तार करने के लिए शुरू किया गया है। डीबीयू लोगों को पेपरलैस, डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशन प्रदान करने वाले ब्रिक एंड मोर्टार आउटलेट होंगे। इसके अलावा ये साइबर सेफ्टी जागरूकता पर फाइनेंशियल लिटरेसी और कस्टमर एजुकेशन का प्रसार करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चालू वित्तीय वर्ष में देश भर में डीबीयू की स्थापना की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में ही कर दी थी।
पीएमओ ने किया ट्वीट
इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से ट्वीट किया गया। ट्वीट में कहा गया कि आज, पूरे भारत में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां शुरू की जा रही हैं। इससे नागरिकों के लिए बैंकिंग अनुभव में काफी सुधार होगा।
क्या हैं डीबीयू
डीबीयू ब्रिक एंड मोर्टार (बिल्डिंग) आउटलेट हैं जो लोगों को बचत खाता खोलने, बैलेंस-चेक, पासबुक प्रिंट कराने, फंड ट्रांसफर करने, एफडी में निवेश, लोन आवेदन, जारी किए गए चेक के लिए भुगतान रोकने के निर्देश जैसी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि आप इनके जरिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे, खाते की डिटेल देख सकेंगे, टैक्स का भुगतान कर सकेंगे और बिलों का भुगतान कर सकेंगे।
क्या है डीबीयू का लक्ष्य
सरकार की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गयी है, जिसके अनुसार, डीबीयू का लक्ष्य पूरे वर्ष बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं को कॉस्ट इफेक्टिव बनाना, सुविधाजनक एक्सेस देना और एडवांस्ड डिजिटल एक्सपीरियंस प्रदान करना है। इसके अलावा, इनके पास डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी का प्रसार करना और साइबर सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षा उपायों पर कस्टमर एजुकेशन पर जोर देने की जिम्मेदारी होगी।
एमएसएमई को फायदा
पीएम मोदी ने इस लॉन्चिंग पर कहा कि इससे नागरिकों के लिए बैंकिंग अनुभव में काफी सुधार होगा और नागरिकों के लिए बैंकिंग अनुभव को बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय समावेशन में और सहायता मिलेगी। न्होंने कहा यह आम आदमी के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक कदम है। वे न्यूनतम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अधिकतम सेवाएं सुनिश्चित करेंगे। हम बैंकिंग सिस्टम और वित्तीय समावेशन में सुधार के लिए मजबूर हैं। वर्चुअल लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि डीबीयू एंड टू एंड डिजिटल और छोटे टिकट (कम राशि के) एसएमई लोन प्रदान करेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications