देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को नया चेयरमैन मिल गया है। जी हां बीते कल यानी मंगलवार को केंद्र सरकार ने दिनेश कुमार खारा को देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन के चयन
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को नया चेयरमैन मिल गया है। जी हां बीते कल यानी मंगलवार को केंद्र सरकार ने दिनेश कुमार खारा को देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन के चयन को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। बता दें कि वे आज यानी 7 अक्टूबर से कार्यभार संभालेंगे। खारा एसबीआई के वर्तमान चेयरमैन रजनीश कुमार की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 7 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। SBI : इन्हें दे रहा 1 लाख रु महीना, अप्लाई करने के लिए बचे हैं सिर्फ 2 दिन ये भी पढ़ें

चेयरमैन पद की होड़ में 2017 में भी थे शामिल
दिनेश कुमार को अगस्त 2016 में तीन साल के लिए एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया था। उनके प्रदर्शन के आधार पर 2019 में उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया। वह 2017 में भी एसबीआई चेयरमैन पद की होड़ में थे। एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर बनने से पहले वह एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (एसबीआईएमएफ) के एमडी और सीईओ थे। उन्होंने 1984 में एसबीआई में एक प्रॉबेशनरी ऑफिसर के तौर पर काम शुरू किया था। दिनेश कुमार बोर्ड लेवल पोजिशन पर हैं और एसबीआई की गैर-वित्तीय इकाइयों के कारोबार की निगरानी करते हैं। वह एसबीआई की ग्लोबल बैंकिंग डिविजन के प्रमुख हैं। दिनेश कुमार ने एसबीआई के पांच एसोसिएट्स बैंक और भारतीय महिला बैंक की एसबीआई में विलय के समय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
एचडीएफसी बैंक के नए एमडी
जानकारी दें कि इसी महीने 27 तारीख को सशिधर जगदीशन एचडीएफसी बैंक के सीईओ और एमडी के पद पर नियुक्त होंगे। 4 अगस्त को आरबीआई ने जगदीशन के नामपर मंजूरी दे दी थी। सशिधर जगदीशन वर्तमान एमडी आदित्य पुरी की जगह लेंगे। जगदीशन की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। वर्तमान में जगदीशन बैंक में 'चेंज एजेंट और फाइनेंस विभाग के प्रमुख हैं। वह 1996 में एचडीएफसी बैंक के साथ बतौर मैनेजर जुड़े थे। जगदीशन के पास बैंकिंग सेक्टर का करीब 30 साल का अनुभव है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications