Discount offer on Tata cars: चालू वित्तीय वर्ष खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इन दिनों का फायदा उठाने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स ने अपने कार के मॉडलों में भारी डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। कंपनी पंच ईवी को छोड़कर अपने ईवी के सभी मॉडलों पर शानदार छूट और फायदों की घोषणा की है। इस छूट का लाभ नेक्सॉन ईवी और टियागो ईवी के कुछ नए 2024 मॉडल पर भी दिया जा रहा है।
डीलर टाटा कारों के प्री-फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के 2023 में तैयार यूनिट्स पर शानदार डिस्काउंट दे रहे हैं। Nexon EV Prime पर 2.30 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं नेक्सॉन ईवी मैक्स पर 2.65 लाख रुपये से ज्यादा का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस प्रकार से यह लाभ कुल मिलाकर 3.15 लाख रुपये का हो जाता है। हालांकि ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक यह छूट और फायदे स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर हैं।

टाटा ने नेक्सॉन ईवी प्राइम में 129hp की इलेक्ट्रिक मोटर और 30.2kWh बैटरी पैक दिया है। कंपनी का कहना है कि इसकी ARAI-प्रमाणित रेंज 312 किमी है। इसके अलावा नेक्सॉन ईवी मैक्स में 40.5kWh बैटरी के साथ 143hp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, और इसकी फुल चार्जिंग पर ARAI-प्रमाणित रेंज 437 किमी है।
टाटा डीलर्स की ओर से 2023 में तैयार हुई नेक्सॉन ईवी के सभी वेरिएंट पर 50,000 रुपये का ग्रीन बोनस मिल रहा है, जबकि 2024 में तैयार हुए मॉडल्स पर 20,000 रुपये का ग्रीन बोनस है। कंपनी फेसलिफ्टेड मॉडल पर कोई कैश डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस नहीं दे रही है।
नेक्सॉन ईवी के दो वेरिएंट में मौजूद हैं। पहले MR वेरिएंट में 30.2kWh बैटरी मिलती है, जबकि दूसरे वेरिएंट LR में 40.5kWh बैटरी पैक मिलता है। MR की ARAI रेंज को लेकर दावा है कि ये फुल चार्जिंग में 325 किमी चलेगी, जबकि LR की रेंज को लेकर दावा 465 किमी का है.
दोनों एडिशन्स में अब स्टैंडर्ड रूप में 7.2kW AC चार्जर मिलता है। यह चार्जर बैटरी फुल चार्ज करने में MR वेरिएंट के लिए 4.3 घंटे और LR के लिए 6 घंटे का वक्त लेता है। इस दौरान चार्जर बैटरी को 10 से 100 फीसदी कर देता है। आउटपुट की बात करें तो कार, MR 129hp और 215Nm का टॉर्क पैदा करती है, जबकि LR 145hp और 215Nm का टॉर्क पैदा होता है।
डीलर्स ने टियागो ईवी की 2023 में तैयार हुईं यूनिट्स पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 50,000 रुपये का ग्रीन बोनस और 15,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। नए 2024 में तैयार हुए मॉडल्स पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
टाटा मोटर्स के अनुसार MIDC साइकिल पर 250 किमी की रेंज मिलती है, मिड-रेंज वेरिएंट में 19.2kWh बैटरी का इस्तेमाल होता है और ये 61hp और 110Nm का टॉर्क पैदा करती है। इस बीच, लंबी दूरी वाले वेरिएंट में MIDC साइकिल पर 315 किमी रेंज मिलती है। इसमें कंपनी की ओर से एक बड़ी 24kWh बैटरी मिलती है, और इसका आउटपुट 74hp और 114Nm का है।
टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान Tigor ईवी पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। डीलर्स टिगोर पर कुल 1.05 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 75,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ-साथ सभी वेरिएंट पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। ये केवल 2023 निर्मित मॉडलों पर लागू हैं।
वहीं Tigor ईवी में 26kWh बैटरी पैक मिलता है, जो उसे 315 किमी की ARAI रेंज देती है। यह बैटरी एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को ताकत देती है। इससे 75hp और 170Nm का टॉर्क पैदा होता है।
डिस्क्लेमर: कारों पर छूट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकती है और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करती है। आप अनले क्षेत्र में ऑफर की पूरी जानकारी के लिए स्थानीय टाटा मोटर्स के डीलर से संपर्क करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications