Vedanta Dividend Alert: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड ने बड़ा ऐलान किया है. इसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए चौथे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. बोर्ड डायरेक्टर की मीटिंग सोमवार को खत्म हुई. इसमें शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 8.5 रुपए मिलेंगे. यह फैसला 16 दिसंबर 2024 को हुई बैठक के दौरान लिया गया. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 दिसंबर 2024 फिक्स की गई है. इसकी जानकारी वेदांता ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है.
वेदांता धड़ाधड़ देती है डिविडेंड
वेदांता ने पिछले साल कुल 46 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड वितरित किया है. चालू वित्त वर्ष के लिए डिविडेंड पहले तीन बार घोषित किया जा चुका है. इसके तहत 10 सितंबर को 20 रुपए, 2 अगस्त को 4 रुपए और 24 मई को 11 रुपए देने का ऐलान किया है. एक्सचेंज फाइलिंग में सोमवार को बताया कि कंपनी FY25 के लिए चौथे डिविडेंड पर 3324 करोड़ रुपए खर्च करेगी.

Q2 में कंपनी का प्रदर्शन
कंपनी ने 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 5,603 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया. यह पिछले साल की समान अवधि में 915 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था. हालांकि, ऑपरेशंस से रेवेन्यू में 4% की मामूली गिरावट देखी गई, जो पहले के 38,546 करोड़ रुपए की तुलना में 37,171 करोड़ रुपए थी.
वेदांता का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस 9,828 करोड़ रुपए के EBITDA और 26.1% के मार्जिन के साथ मजबूत बना हुआ है. जुलाई और सितंबर के बीच एल्युमीनियम उत्पादन 609 किलोटन (केटी) के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो सालाना आधार 3% की बढ़त को दर्शा रहा है. एल्युमीना उत्पादन भी 8% बढ़कर 499 किलोटन तक पहुंच गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications