Dividend Dhamaka: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन जारी है. लिस्टेड कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में गोल्ड लोन बांटने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस ने भी डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. इसमें शेयरहोल्डर्स को 260% का बंपर मुनाफा होगा. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है. BSE पर शेयर 2205.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. इसका डिविडेंड यील्ड 1 फीसदी के ऊपर है.
धमाकेदार डिविडेंड बांट रही ये कंपनी
मुथूट फाइनेंस ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 26 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. यानी शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 260 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया गया है. पात्र शेयरधारकों को तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2025 फिक्स की गई है. इस डेट को कारोबार के अंत तक लिस्टेड शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड की रकम मिलेगी, चाहे वे इलेक्ट्रॉनिक रूप से या फिजिकल रूप में शेयर रखते हों.
कंपनी ने ऐलान के 30 दिनों के भीतर अंतरिम डिविडेंड बांट देने की प्रतिबद्धता जताई है. बीते साल मुथूट फाइनेंस ने प्रति शेयर 24 रुपए का कुल इक्विटी डिविडेंड घोषित किया था. ट्रेंडलाइन डेटा के मुताबिक 2,203.70 रुपए के मौजूदा शेयर प्राइस के साथ इसका रिजल्ट 1.09% का डिविडेंड यील्ड है.

मुथूट फाइनेंस का स्टॉक परफॉर्मेंस
स्टॉक परफॉर्मेंस को देखें तो मुथूट फाइनेंस के शेयरों में पिछले एक साल में 33.33% की बढ़त दर्ज की गई है. बीते 6 महीनों में 13.33% तक उछल चुका है. शेयर बीते 3 महीनों में सपाट कारोबार किया है, जोकि केवल 1.76% तक बढ़ा है. पिछले महीने स्टॉक में 6.42% की गिरावट भी देखी गई.
मुथूट फाइनेंस का डिविडेंड
मुथूट फाइनेंस की ओर से लगातार डिविडेंड पेमेंट शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड किया जाता रहा है. इसके तहत 21 अप्रैल 2025 को बोर्ड मीटिंग हुई, जिसमें निवेशकों के लिए अंतरिम डिविडेंड पेमेंट को मंजूरी दी गई. कंपनी पिछले 5 सालों से लगातार अंतरिम डिविडेंड बांट रही है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications