Dividend Stock: शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन हरियाली देखने को मिल रही. बाजार की रौनक में कॉरपोरेट एक्शन वाले शेयर फोकस में हैं. इसमें BSE 500 इंडेक्स में शामिल कैस्ट्रोल इंडिया (Castrol India) का शेयर भी फोकस में हैं. कंपनी ने डिविडेंड (Dividend) बांटने का ऐलान किया है. इसके तहत निवेशकों को करीब 190% का तगड़ा प्रॉफिट होगा.
डिविडेंड बांट रही ये कंपनी
बाजार को दी जानकारी में कैस्ट्रोल इंडिया (Castrol India Dividend) ने डिविडेंड की जानकारी दी. इसके तहत कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 9.50 रुपए का डिविडेंड बांट रही है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड (Dividend) के लिए रिकॉर्ड डेट (Record Date) भी फिक्स कर दिया है. बता दें कि कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड अपनी 125वीं वर्षगांठ पर डिविडेंड (Dividend) बांटने की मंजूरी दी है, जिसमें 4.5 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड (Special Dividend) शामिल है.
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India Dividend) के डिविडेंड की रकम शेयरहोल्डर्स के खाते में 23 अप्रैल 2025 को या उससे पहले खाते में आ जाएगी. इस डिविडेंड (Dividend) के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए निवेशकों को एक्स-डिविडेंड तिथि (Ex-Dividend Date) से पहले शेयरों का ओनरशिप रखना चाहिए.
रिकॉर्ड डेट क्या है?
रिकॉर्ड तिथि वह समय है जब कंपनी डिविडेंड (Dividend) के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करती है. भुगतान प्राप्त करने के लिए निवेशकों के पास इस तिथि (Dividend Payment Date) तक उनके डीमैट खाते में शेयर होने चाहिए। एक्स-डिविडेंड डेट आमतौर पर रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले होती है.

डिविडेंड डेट के मायने
स्टॉक मार्केट सेटलमेंट चक्र (T+1 या T+2) के कारण निवेशकों को एक्स-डिविडेंड डेट (Ex-Dividend Date) से कम से कम एक दिन पहले शेयर खरीदना चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होता है कि उन्हें रिकॉर्ड डेट तक शेयरहोल्डर्स के रूप में मान्यता दी जाती है. इस प्रकार वे डिविडेंड के लिए पात्र होते हैं.
कैस्ट्रॉल इंडिया का डिविडेंड इतिहास
कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India Dividend History) ने पिछले कुछ सालों में लगातार डिविडेंड का भुगतान किया है. 7 अगस्त 2024 को 3.50 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया, जिसके बाद 21 मार्च 2024 को 4.50 रुपए के फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) का ऐलान किया गया.
पिछले साल 8 अगस्त को 3 रुपए का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) जारी किया गया, जिसके बाद 4 मई को 3.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड जारी किया गया था. पहले के रिकॉर्ड बताते हैं कि 10 अगस्त 2022 को 3 रुपए का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) का ऐलान किया था.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications