Dividend Stock: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में तगड़े हलचल में कमाई का भी ट्रिगर है. क्योंकि नतीजों का सीजन चल रहा. चुनिंदा कंपनियां चौथी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान कर रही हैं. इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की कंपनी भी शामिल है, जोकि अपने शेयरहोल्डर्स को बंपर डिविडेंड का ऐलान कर रही है.
डिविडेंड बांट रही M&M ग्रुप की कंपनी
महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की कंपनी स्वराज इंजन लिमिटेड (एसईएल) ने अपने शेयरधारकों के लिए धांसू डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए 104.50 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है, जो अब तक का उसका सबसे ज्यादा पेमेंट है.
स्वराज इंजर लिमिटेड के इस फैसले के परिणामस्वरूप प्रमोटर महिंद्रा एंड महिंद्रा को लगभग 66.16 करोड़ रुपए का पेमेंट किया जाएगा, जिसके पास एसईएल में 52.12% हिस्सेदारी है.
इंजन प्रोडक्शन कैपासिटी बढ़ाने की योजना
डिविडेंड ऐलान के अलावा स्वराज इंजन लिमिटेड ने अपनी इंजन प्रोडक्शन कैपासिटी को बढ़ाने की योजना की फ्रेमवर्क तैयार की है. कंपनी का टारगेट अपनी कैपासिटी को मौजूदा 1,95,000 यूनिट्स से बढ़ाकर 2,40,000 यूनिट्स प्रति साल करना है. इसके लिए 220 करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता है और इसका उद्देश्य आने वाले सालों में बढ़ती मांग को पूरा करना है.

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स
डिविडेंड के लिए योग्य शेयरहोल्डर्स के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया गया है. इसके तहत शुक्रवार 27 जून 2025 तय की गई है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल इस डेट को शेयर रखने वाले ही डिविडेंड पाएंगे.
हाल के सालों में SEL का परफॉर्मेंस धमाकेदार रहा है. पिछले 3 सालों में कंपनी के शेयर में 190.16% की तेजी देखी गई है. केवल एक साल में ही इसमें 70.78% की तेजी देखी है.
मल्टीबैगर स्टॉक की शुरुआत
1985 में स्थापित स्वराज इंजन लिमिटेड 20 एचपी से लेकर 65 एचपी तक के डीजल इंजन बनाने में माहिर है. कंपनी ने समय के साथ अपने निवेशकों को लगातार धमाकेदार रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications