Dividend Stock: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है. लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में वायर और केबल बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया ने भी मंगलवार को Q4 रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं. कंपनी का प्रदर्शन जनवरी से मार्च के दौरान धमाकेदार रहा है. नतीजों के साथ कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए बंपर डिविडेंड का भी ऐलान किया है. चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में जोश देखने को मिल रहा है.
शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले, मिलेगा डिविडेंड
बाजार को दी जानकारी में पॉलीकैब इंडिया ने डिविडेंड की जानकारी दी है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 6 मई को मीटिंग हुई, जिसमें FY25 के लिए डिविडेंड पर मुहर लगी. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 35 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की मंजूरी मिली. यानी शेयरहोल्डर्स को एक ही झटके में 350 फीसदी का तगड़ा डिविडेंड मिलेगा. कंपनी की ओर से यह 6 साल में सबसे बड़ा डिविडेंड पेआउट है. कंपनी ने इससे पहले जनवरी 2019 में 3 रुपए, मार्च 2020 में 7 रुपए और जुलाई 2021 में 10 रुपए के डिविडेंड बांटे थे.

मार्च तिमाही में दमदार परफॉर्मेंस
पॉलीकैब इंडिया ने एक्सचेंज को बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी को 726.6 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 546 करोड़ रुपए थे. इस लिहाज से नेट प्रॉफिट में 33 फीसदी का इजाफा हुआ है. कंपनी की आय में भी 25 फीसदी की उछाल देखने को मिली है, जोकि 5591.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 6985.7 करोड़ रुपए हो गया है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 1025.2 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 761.5 करोड़ रुपए था. मार्जिन भी बढ़त के साथ 14.7 फीसदी पर पहुंच गया, जोकि सालभर पहले की मार्च तिमाही में 13.6 फीसदी था.
पॉलीकैब इंडिया का बिजनेस ग्रोथ
पॉलीकैब इंडिया ने अलग-अलग बिजनेस के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की भी जानकारी दी है. इसके तहत वायर एंड केबल्स सेगमेंट में 22 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली. FMEG कारोबार भी तिमाही के दौरान 33% बढ़ा है. EPC कारोबार भी सालाना आधार पर 47% बढ़ा है. बता दें कि कंपनी ने मार्च तिमाही में 22000 करोड़ रुपए की सालाना आय को पार कर लिया है. हालांकि, स्पष्ट आकंड़ा नहीं दिया गया है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications