Dividend Stocks: शेयर बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. हलचल के बीच चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर एक्शन दिखा रहे हैं. इसमें कॉरपोरेट एक्शन वाले शेयर भी शामिल हैं. चुंकि शेयर बाजार सिर्फ नंबरों का नहीं, भरोसे का भी नाम है. कभी आप कंपनी पर भरोसा करके निवेश करते हैं, तो कभी कंपनी आप पर भरोसा दिखाते हुए डिविडेंड का ऐलान कर देती है. किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज और सुमितोमो केमिकल इंडिया ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने का ऐलान कर दिया है.
डिविडेंड का लाभ कब मिलेगा?
सुमितोमो केमिकल इंडिया, जो एग्री केमिकल और पेस्टिसाइज सेक्टर की दिग्गज कंपनी है. इसने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 1.20 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है.
सुमितोमो केमिकल इंडिया के डिविडेंड के लिए 25 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है. इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक इस तारीख तक कंपनी का शेयर अपने डीमैट अकाउंट में रखता है, तो उसे इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा. बाजार की हलचल में भी शुक्रवार को सुमितोमो का शेयर 1.5% की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिसका भाव 535 रुपए है.

किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का डिविडेंड
सुमितोमो केमिकल इंडिया की तरह किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज़ ने डिविडेंड का ऐलान कियी है. कंपनी डायवर्सिफाइडर सेक्टर्स से जुड़ी हुई है. कंपनी ने 4 जुलाई को बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 13 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी मिली है.
किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया है, जोकि 6 अगस्त 2025 है. इसके बाद 13 अगस्त को AGM (वार्षिक आम बैठक) रखी गई है. AGM में मंजूरी मिलने के बाद निवेशकों को डिविडेंड का पेमेंट 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications