Dividend Stock Record Date Today : शेयर बाज़ार में तेजी का सिलसिला जारी है और आज गुरुवार (11 सितंबर) को भी घरेलू स्टॉक मार्केट में बढ़त बरकरार रहने की संभावना है। इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड, बोनस या स्टॉक स्प्लिट समेत अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन व खबरों को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे।

इसी कड़ी में आज 16 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 11 सितंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।
ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International), सुब्रोस (Subros ), डाटामैटिक्स ग्लोबल (Datamatics Global), निरलॉन (Nirlon), पॉंडी ऑक्साइड्स (Pondy Oxides), सोमानी सेरामिक्स (Somany Ceramics), तमिल न्यूजप्रिंट (Tamil Newsprint), गुलशन पॉली (Gulshan Poly) समेत 16 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
48 रुपये तक की कमाई!
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 48.10 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 48 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 11 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Stocks Record Date 11 Sep, Thursday
सेंचुरी प्लाईबोर्ड (CenturyPlyboard) ने प्रति शेयर 1 रुपये, कैप्री ग्लोबल (Capri Global) ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International) ने प्रति शेयर 1 रुपये, सुब्रोस (Subros ) ने प्रति शेयर 2.60 रुपये, डाटामैटिक्स ग्लोबल (Datamatics Global) ने प्रति शेयर 5 रुपये, निरलॉन (Nirlon) ने प्रति शेयर 11 रुपये, पॉंडी ऑक्साइड्स (Pondy Oxides) ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, सोमानी सेरामिक्स (Somany Ceramics) ने प्रति शेयर 3 रुपये, तमिल न्यूजप्रिंट (Tamil Newsprint) ने प्रति शेयर 3 रुपये, गुलशन पॉली (Gulshan Poly) ने प्रति शेयर 0.30 रुपये, टीवी टुडे नेटवर्क (TV TodayNetwork) ने प्रति शेयर 3 रुपये, वैलिएंट कम्युनिकेशंस (Valiant Communications) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, इन्वेस्टमेंट एंड प्रिसिजन कास्टिंग्स (Investment & Precision Castings) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, सिलिकॉन रेंटल (Silicon Rental) ने प्रति शेयर 1 रुपये, लक्ष्मी इंजीनियरिंग एंड वेयरहाउसिंग (Lakshmi Engineering And Warehousing) ने प्रति शेयर 10 रुपये, गोलकुंडा डायमंड्स एंड ज्वैलरी (Golkunda Diamonds & Jewellery) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications