Dividend Stock Record Date Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के चलते ग्लोबल मार्केट में बनी अनिश्चितता के बीच अब H1B वीजा का फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर करने के फैसले से शेयर बाज़ार व्यापक असर देखने को मिल सकता है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (22 सितंबर) को मार्केट में मिला-जुला रूख देखने को मिल सकता है।

हालांकि, इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड समेत अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन व खबरों को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसी कड़ी में आज 39 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 22 सितंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।
ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें बजाज होल्डिंग्स, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, महाराष्ट्र स्कूटर्स, बीईएमएल, स्वान कॉर्प, सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज, बंगाल असम, जीना सिखो, पीएनसी इंफ्राटेक और ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस समेत 39 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
333 रुपये तक की कमाई!
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 333.62 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 333 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 22 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Stocks Record Date 22 Sept, Monday
बजाज होल्डिंग्स ने प्रति शेयर 65 रुपये, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स ने प्रति शेयर 3 रुपये, महाराष्ट्र स्कूटर्स ने प्रति शेयर 160 रुपये, बीईएमएल ने प्रति शेयर 1.20 रुपये, स्वान कॉर्प ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 4.50 रुपये, बंगाल असम ने प्रति शेयर 50 रुपये, जीना सिखो ने प्रति शेयर 1.10 रुपये, पीएनसी इंफ्राटेक ने प्रति शेयर 0.60 रुपये, फिशर मेडिकल ने प्रति शेयर 0.01 रुपये, ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस ने प्रति शेयर 3 रुपये, अहलूवालिया ने प्रति शेयर 0.60 रुपये, एनएफएल ने प्रति शेयर 1.56 रुपये, ज़ोटा हेल्थ कार ने प्रति शेयर 1 रुपये, बोंडाडा इंजीनियरिंग ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, गुफिक बायोसाइंसेज ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, नवनीत ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, पैसालो डिजिटल ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, पराग मिल्क फूड ने प्रति शेयर 1 रुपये, एचपीएल इलेक्ट्रिक ने प्रति शेयर 1 रुपये, सेन्सिस टेक ने प्रति शेयर 3.50 रुपये, एसएमएस फार्मा ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, डीसीडब्ल्यू ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, विंटेज कॉफी ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, सोलेक्स एनर्जी ने प्रति शेयर 0.55 रुपये, मोंटे कार्लो ने प्रति शेयर 20 रुपये, एबी इंफ्राबिल्ड ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, एशियन स्टार ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, ओएम इंफ्रा ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, हजूर ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, ब्राइट आउटडोर ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, कमर्शियल सिन बैग्स ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, साइबरटेक ने प्रति शेयर 4 रुपये, ब्लैक रोज इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 0.65 रुपये, रुचिरा पेपर्स ने प्रति शेयर 5 रुपये, जोस्ट्स इंजीनियर्स ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, मधुवीर कॉम ने प्रति शेयर 0.05 रुपये, शालिभद्र फाइनेंस ने प्रति शेयर 0.40 रुपये और जीटीवी इंजीनियरिंग ने 0.10 प्रति शेयर रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications