सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों को त्योहार से पहले तोहफा दिया है। रेलवे के लगभग 11.58 लाख नॉन गजटेड कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।
नई दिल्ली: सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों को त्योहार से पहले तोहफा दिया है। रेलवे के लगभग 11.58 लाख नॉन गजटेड कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। रेलवे के कर्मचारियों को मिलने वाले इस प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) की कुल धनराशि 2081.68 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

रेलवे के कर्मचारियों को मिलेगा 17,951 रुपए का बोनस
जानकारी दें कि बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सभी नॉन गजटेड रेलवे कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कार्मिकों को छोड़कर) के लिए वित्त वर्ष 2019-20 में 78 दिन के वेतन के बराबर पीएलबी देने के रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पीएलबी के पेमेंट के लिए तय वेतन कैलकुलेशन की अधिकतम सीमा 7000 रुपये प्रति माह है। प्रति पात्र रेलवे कर्मचारी को मिलने वाली अधिकतम धनराशि 78 दिन के लिए 17951 रुपये है।
दशहरा से पहले पहुंच जाएगा बोनस
रेलवे के मामले में पीएलबी पूरे भारत में फैले सभी नॉन गजटेड रेल कर्मचारियों को कवर करता है। इसका भुगतान पात्र रेल कर्मचारी को हर साल दशहरा/ दुर्गा पूजा की छुट्टियों से पहले होता है। इस साल भी कर्मचारियों के खाते में यह बोनस दशहरा से पहले पहुंच जाएगा। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पीएलबी के भुगतान से कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने को लेकर प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इससे त्योहारी समय में कंज्यूमर स्पेडिंग बढ़ने और डिमांड को बढ़ावा मिलने में मदद होने की भी उम्मीद है। इस साल महामारी में रेलवे के कर्मचारियों ने काफी कठिन परिश्रम किया है। फिर चाहे वह श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का मामला हो या फिर जरूरी सामान जैसे अनाज, उर्वरक, कोयला आदि की आवाजाही या फिर लॉकडाउन में 200 महत्वपूर्ण मेंटीनेंस प्रॉजेक्ट को पूरा करना जो सुरक्षा और रेलवे परिचालनों में इफीशिएंसी को बढ़ाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications