Diwali Picks 2024: शेयर बाजार में फेस्टिव सीजन की धूम है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स एक्शन दिखा रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. दिवाली भी नजदीक आ रही है. घरेलू ब्रोकरज फर्म टॉप पिक दे रहे. इस कड़ी में ब्रोकरेज फर्म बोनांजा (Bonanza) ने भी संवत 2081 के लिए टॉप पिक बता दिए हैं, जिसमें 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में त्रिवेणी टर्बाइन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, पावर मेक, इंडिया ग्लायकोल्स लिमिटेड और न्युजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर शामिल हैं.
दमदार ऑर्डरबुक से दिखेगा जोश
ब्रोकरेज फर्म ने पहला शेयर त्रिवेणी टर्बाइन (Trvieni Turbine Ltd) को चुना है. FY25 की पहली तिमाही में ऑर्डरबुक सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़ा है. एक्सपोर्ट ऑर्डर में मजबूत ग्रोथ दिखी है. कैपिटल गुड्स सेक्टर का यह शेयर आगे दमदार कारोबारी ग्रोथ दिखा सकता है. इसलिए शेयर पर शेयर पर 1057 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. इसका 52-वीक हाई 844 रुपए है.
मेटल स्टॉक्स में तेजी संभव
मेटल सेक्टर में खरीदारी के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के शेयर को पिक किया गया है. शेयर पर 923 रुपए का टारगेट दिया गया है. इसका 52-वीक हाई 773 रुपए है. कंपनी बिक्री FY25 में 2.53 लाख करोड़ और FY26 में 2.64 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है.
लॉन्ग टर्म में दिखेगा जोश
ब्रोकरेज ने इंजीनियरिंग सेक्टर में खरीदारी के लिए पावर मेक (Power Mech Projects) के शेयर को पिक किया है. लॉन्ग टर्म के लिए शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 3990 रुपए का अपसाइड टारगेट भी दिया है. कंपनी का 57793 करोड़ रुपए का मजबूत ऑर्डरबुक और डायवर्सिफाइड रेवेन्यू स्ट्रीम्स बड़ा फैक्टर है. इसके अलावा थर्मल सेक्टर में रिवाइवल, इंटरनेशनल कारोबारी विस्तार समेत अन्य पॉजिटिव फैक्टर्स भी हैं.

खरीदारी के लिए धांसू स्टॉक
बोनांजा ने दिवाली पिक के तौर पर इंडिया ग्लायकोल्स लिमिटेड (India Glycols Ltd) के शेयर को भी पिक किया है. शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 1700 रुपए का अपसाइड टारगेट भी दिया है. कंपनी की मजबूत मार्केट पोजिशन, डायवर्सिफाइड रेवेन्यू सेगमेंट और बायो-मेग से बढ़िया मौके शेयर में जोश भरने का काम करेंगे.
ग्लोबल प्रजेंस का मिलेगा फायदा
ब्रोकिंग फर्म ने लंबी अवधि के लिए दिवाली के तौर पर न्युजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज (Newgen Software Technologies) के शेयर को पिक किया है. स्टॉक पर 1504 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. आईटी सॉफ्टवेयर सेक्टर की यह कंपनी तेजी के लिए तैयार है. इसके 6 देशों से 500 एक्टिव क्लाइंट्स हैं. कंपनी की ग्लोबल मौजूदगी बेहद मजबूत हैं. कंपनी की योजना अगले 4 से 5 साल में 500 मिलियन डॉलर के रेवेन्यू को टच करना है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications