Diwali Picks 2024: शेयर बाजार में दिवाली से पहले जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में पिछले हफ्ते तेज करेक्शन के बाद खरीदारी लौटी है. धनतेरस के दिन लगातार दूसरे दिन बाजार हरे निशान में बंद हुआ है. बाजार में लौटी हरियाली में खरीदारी का मौका बन गया है. वेंचुरा सिक्योरिटीज ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है, जिसे दिवाली पिक बनाया है. इन शेयरों में निवेशकों को करीब 121 फीसदी का बंपर रिटर्न मिल सकता है.
2 साल में धांसू रिटर्न संभव
ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए एंजल वन के शेयर को खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर पर 3935 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 24 महीने के लिए दिया गया है. ब्रोकरेज ने कहा कि फाइनेंशियल सर्सिसेज में इनोवेशन और ग्रोथ का असर शेयर पर देखने को मिल सकता है. इसका डिविडेंड यील्ड भी 1.09 फीसदी है. शेयर का 52-वीक हाई 3900 रुपए है.
जबरदस्त ऑर्डरबुक और रेवेन्यू
टेलीकॉम इक्विपमेंट सेक्टर से तेजस नेटवर्क्स के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की राय दी है. लंबी अवधि के लिए शेयर में 45 फीसदी अपसाइड टारगेट 1850 रुपए दिया है, जोकि 24 महीने में टच कर सकता है. देश में 5जी रीवोल्युशन का फायदा कंपनी को मिलेगा, जोकि सेक्टर में दिग्गज है. शेयर का 52-वीक हाई लेवल 1495 रुपए है. इसका ऑर्डरबुक करीब 4845 करोड़ रुपए का है. FY25 में कंपनी ने अब तक का हाइएस्ट रेवेन्यू 2811 करोड़ रुपए टच किया.
मेटल सेक्टर में तगड़ा पिक
ब्रोकरेज फर्म ने मेटल सेक्टर में खरीदारी के लिए हिंदुस्तान जिंक को पिक किया है. शेयर पर 24 महीने के लिए 680 रुपए का टारगेट दिया है, जोकि मौजूदा भाव से 32 फीसदी अपसाइड का टारगेट है. जबरदस्त ग्रोथ और जिंक फ्रंटियर में दिग्गज का फायदा मिलेगा. कंपनी भारत के प्राइमरी जिंक मार्केट में 75 फीसदी मार्केट शेयर रखती है. शेयर डिविडेंड यील्ड भी 5.73 फीसदी है. इसका 52-वीक हाई 808 रुपए है.

अच्छे आउटलुक का मिलेगा फायदा
एंटरटेनमेंट सेक्टर में ब्रोकरेज की टॉप पिक टिप्स म्युजिक लिमिटेड है. शेयर पर 24 महीने के लिए 1010 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा लेवल से 33.6 फीसदी की तेजी दिखा सकता है. कंपनी की योजना हर साल 10 से 12 फिल्में लॉन्च करने की है. इसका डिविडेंड यील्ड 0.75 फीसदी है. शेयर का 52-वीक हाई 877 रुपए है.
120 फीसदी से ज्यादा रिटर्न संभव
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने बीएफएसआई के फिनटेक सेक्टर से फिनो पेमेंट बैंक लिमिटेड के शेयर को पिक किया है. स्टॉक पर 24 से 30 महीने के लिए 856 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. कंपनी ने रिजर्व बैंक के पास अपग्रेड कर स्मॉल फाइनेंस बैंक होने के लिए आवेदन दिया है. FY27 तक कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 1500 करोड़ रुपए होने का अनुमान दिया है. इसका 52-वीक हाई 467 रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications