DMRC ने कुछ समय पहले ही एक फैसला लेते हुए 41 रेलवे स्टेशनों पर साइन बोर्ड लगाए हैं, जो इस बात का दिशा निर्देश देंगे की मेट्रो स्टेशनों किस दिशा में पड़ रहा है। मेट्रो में यात्रा करने वालों यात्रियों के लिए DMRC ने एक और बड़ी खुशखबरी दी है अब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं वहीं इतना ही नहीं अब यात्रियों की सुविधा के लिए कई और इजाफे किए गए हैं अब मेट्रो टिकट की वैधता भी बढ़ाई गई है जिससे आपका सफर और अच्छा कटेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि सभी रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर के अंदर एक मेट्रो स्टेशन है। इसको करने का एक उद्देश्य ये भी बताया जा रहा है कि यात्री मेट्रो स्टेशन को ढूंढने में काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं अब इन साइन बोर्ड के जरिए आसानी से मेट्रो स्टेशन पर पहुंच सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और आईआरसीटीसी के बीच बातचीत के बाद इस कदम को उठाया गया है। डीएमआरसी की साइट से भी आप टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। इस कदम को उठाने से लोगों काफी फायदा मिलने वाला है।
इस साइन बोर्ड के माध्यम से कैसे मिलेगी मदद
आपको एक उदाहरण के जरिए बताते हैं ओखला रेलवे स्टेशन और ओखला एनएसआइसी मेट्रो स्टेशन की दिशा में साइन बोर्ड लगाया गया है। ताकि यात्री को पता चल सके की मेट्रो स्टेशन किस दिशा में मौजूद है। इस तरह दिल्ली के बाकी रेलवे स्टेशन पर भी डीएमआरसी की तरफ से साइन बोर्ड लगाया गया है, मौजूदा समय में 41 रेलवे स्टेशन पर दो किलोमीटर के दायरे में मेट्रो स्टेशन हैं ये बताने के लिए लगाया गया है। दिल्ली में आने वाले बाहर के लोगों को ये नहीं पता होना है किस दिशा में मेट्रो स्टेशन है, इसलिए ये साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि उनलोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस चीज की शुरुआत डीएमआरसी ने इस महीने के शुरुआत में ही कर दी थी, अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुक किए जा सकते हैं। टिकट को लेकर लोगों में एक चिंता का विषय बना रहता था कि टिकट एक दिन के लिए वैध थी अब इसमें बदलाव कर दिया गया अब आप 120 दिन पहले भी बुक कर सकते हैं और चार दिनों तक वैध रहेंगे और आप अच्छे से प्लान कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications