नई दिल्ली, जुलाई 12। इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल करते समय टैक्सपेयर्स को कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। आपकी छोटी सी भूल आपके रिटर्न को रोक सकती है। सबसे पहले तो ध्यान देने वाली बात यह है कि कभी भी ये मत सोचे की रिटर्न फाइल करने की डेट बढ़ेगी। जरूरी नहीं है कि हर बार डेट बढ़े ही। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई है। वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स भरने का सिलसिला चालू हो गया है।
डेडलाइन बढ़ने का इंतजार न करें
भारत के लोगों को अंतिम समय में काम को जल्दी निपटाने की आदत है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो यह सोच के बैठे रहते है कि पिछले साल डेट बढ़ी थी तो इस साल भी डेडलाइन बढ़ेगी। आप को इस भ्रम में बिल्कुल नहीं रहना चाहिए क्योंकि अगर डेडलाइन नहीं बढी तो आप रिफंड नहीं पा पाएंगे।
फाइल करने से पहले क्रॉस चेक जरुर करें
अधिकतर रिफंड इसलिए रुक जाता है क्योंकि आवेदक ने अपना बैंक डिटेल्स सही नहीं भरा होता है। आपको बैंक से जुड़ी जानकारी को जरूर दो बार या तीन बार चेक कर लेनी चाहिए। आपका बैंक अकाउंट पैन से लिंक होना बहुत जरूरी है। अगर आपका पैन बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप फटाफट इसे लिंक करा ले, अभी समय है। आयकर विभाग बैंक से जुड़ी जानकारी ठीक करने का एक मौका देता है।
चेक कर सकते हैं रिफंड का स्टेटस
अगर आपने पहले ही रिफंड भर दिया है तो आपको डेडलाइन खत्म होने से पहले भी रिफंड मिल सकता है। लाखो लोगो के रिफंड की कार्यवाही आयकर विभाग ने शुरू कर दी है। आयकर विभाग ने लोगों से अपील भी की थी कि लोग डेडलाइन का इंतजार न करें पहले ही रिटर्न फाइल कर दे, इससे आपको रिफंड जल्दी मिलेगा। साथ ही साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था कि डेडलाइन के टाइम तक भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है जिसके कारण रिफंड में देरी होती है।
आप इनकम टैक्स की अधिकारिक वेबसाइट http://www.incometax.gov.in पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड डाल के अपने रिफंड का स्टेटस जान सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications