Docmode Health Tech IPO News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉकमोड हेल्थ चेक एक कंपनी है, जिसके आईपीओ को मार्केट में लिस्टिंग के दिन जबरदस्त रिस्पांस मिला है। आज इसे शेयर मार्केट में 140 परसेंट के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। यह एक ऑनलाइन और ऑफलाइन टीचिंग से जुड़ी कंपनी है, जो हेल्थ सेक्टर में अपनी सर्विस मुहैया करवाता है। इसके शेयर्स को आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एसएमई पर लिस्ट किया गया है और इसकी एंट्री भी जबरदस्त हुई है। सब्सक्रिप्शन वाले दिन ही इस आईपीओ ने अपने निवेशकों के पैसों को दोगुना तक बढ़ा दिया है।
अगर आप बात करते हैं डॉकमोड हेल्थ टेक के बारे में तो बताते चले कि यह कंपनी 2017 में स्थापित की गई। इसे खास तौर पर हेल्थ सेक्टर में प्रोफेशनल्स और पढ़ाई करने वालों को इंटीग्रेटेड लर्निंग सॉल्यूशन देने के लिए जाना जाता है। वहीं पिछले साल कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ काफी ज्यादा बेहतर बनी हुई है। अगर बात करें साल 2021 की तो इस कंपनी को 55 लाख रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट हुआ था, जो साल 2023 में 2 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है। इसके अलावा कंपनी की रेवेन्यू में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और इस साल वह 32.97 करोड़ रुपए रहा है।

अगर इस कंपनी के इस साल के दूसरे क्वार्टर के रिजल्ट की बात करें तो इसे 1.35 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है और कंपनी का रेवेन्यू 23.67 करोड रुपए के आसपास पहुंच गया।
गौरतलब है कि इस आईपीओ को इन्वेस्टर्स के द्वारा बेहतर रिस्पांस मिला और इसे 215 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया। इस आईपीओ का इशू प्राइस 79 रुपए का था। वहीं अगर बात की जाए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म की तो उसे पर यह स्टॉक 190.25 रुपए के लेवल पर लिस्ट हुआ है।
कंपनी का इरादा इस आईपीओ इशू के जरिए 6.71 करोड़ रुपए जुटाने का था। इस कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग इश्यू को सब्सक्रिप्शन के लिए 25 जनवरी को खोला गया था और इसे सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी की थी। इस दौरान इसे 215.4 गुना सब्सक्राइब किया गया।
इस आईपीओ के सब्सक्रिप्शन में डिटेल इन्वेस्टर के लिए रिजर्व किया गया 230.38 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला। जानकारी के अनुसार इसके तहत 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 8,49,600 से ज्यादा फ्रेश शेयर जारी हुए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि यह कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी आईटी इंफ्रा और ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ वर्किंग कैपिटल की बढ़ती हुई जरूरत पर भी इस पैसे को खर्च करेगी और अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और भी मजबूत बनाएगी। इस पैसे का इस्तेमाल करके कंपनी अपनी सर्विस को और भी ज्यादा बेहतर बनाना चाहती है।
इससे साफ पता चलता है कि इस आईपीओ ने अपने इन्वेस्टर्स को 140 प्रतिशत से भी ज्यादा का लिस्टिंग गेन दिया है और जबरदस्त फायदा भी करवाया है। हालांकि लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर में मुनाफा वसूली के कारण गिरावट भी देखने को मिली और इसमें 180.75 की प्राइस का लोअर सर्किट लगा। मार्केट बंद होने तक इस कंपनी के शेर 180.75 रुपए के स्तर पर ही कारोबार कर रहे थे, तो इस हिसाब से इस कंपनी के शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को पहले दिन करीब 129 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है, जो की एक जबरदस्त रिस्पॉन्स है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications