DroneAcharya Aerial IPO: इस साल निवेशकों को अभी तक ढ़ेर सारे IPO में निवेश करने का मौका मिला है। कुछ कंपनियों के IPO को छोड़ दें तो, लगभग सभी पब्लिक इश्यू ने निवेशकों को कमाई कराई है। अब साल के आखिरी महीने में शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा (Shankar Sharma) समर्थित कंपनी का IPO खुलने वाला है। अगले सप्ताह पुणे बेस्ड ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन का आईपीओ (DroneAcharya Aerial IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए ओपेन होने वाला है। कंपनी ने जानकारी दी है कि DroneAcharya Aerial का IPO 13 दिसंबर 2022 को खुलेगा और निवेशक इसमें 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
13 से 15 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन का आईपीओ 13 से 15 दिसंबर 2022 तक सब्क्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। ड्रोनआचार्य एरियल ने शेयर खरीदने के लिए प्राइस बैंड 52 से 54 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी आईपीओ के तहत 62.90 लाख शेयर्स ऑफर करने जा रही है। इन शेयरो में 8.98 लाख शेयर HNI के लिए रिजर्व है। कंपनी ने इंस्टियूशनल इनवेस्टर के लिए 11.94 लाख शेयर्स रिजर्व किया है। रिटेल निवेशकों के लिए 20.92 लाख शेयर्स उपलब्ध रहेगा। यह एक प्रकार का SME IPO है। इसके कारण रिटेल निवेशकों के लिए 2000 शेयर्स का एक लॉट 1.08 लाख रुपये का तय किया गया है।
एक स्टार्टअप कंपनी है ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन
ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन एक स्टार्टअप (Startup) है। इस स्टार्टअप में दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा के अलावा अन्य दिग्गज निवेशक हर्शल मोडे और आशीष नंदा ने निवेश किया हुआ है। निवेशकों के अलावा स्विट्जरलैंड बेस्ड कंपनी वेलस्टोन कैपिटल ने भी कंपनी में प्री-आईपीओ खरीदा है। जानकारी के मुताबिक ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के शेयर बीएसई एसएमई एक्सचेंज (BSE SME Exchange ) पर लिस्ट होंगे। कंपनी ने बताया है कि आईपीओ के माध्यम से जुटाये गए पैसो से ड्रोन और सेंसर्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।
ड्रोन टेक्नॉलजी विकसीत करने और ट्रेनिंग देने का है काम
ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन प्राइवेट सेक्टर की एक ड्रोन टेक्नॉलिजी विकसीत करने वाली और ट्रेनिंग देने वाली कंपनी है। ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) से सर्टिफाइड और आरटीपीओ (Remote Pilot Training Organization) लाइसेंस पाने वाली पहली ट्रोन टेक्नॉलिजी कंपनी है। 2022 में सरकार ने कंपनी को ड्रोन ट्रेनिंग देने का लाइसेंस दिया था। लाइसेंस पाने के बाद कंपनी ने अब तक 180 ड्रोन पायलट्स को ट्रेनिंग दिया है। कंपनी ने कमाई भी बहुत अच्छी की है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3.09 करोड़ रुपये रहा का था।
सुला विनेयार्डस का भी आ रहा है आईपीओ
अगले हफ्ते एक और आईपीओ आने वाला है। सुला विनेयार्ड्स का भी आईपीओ ओपेन होने वाला है। सुला विनेयार्ड्स का आईपीओ 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आवेदन के लिए खुला रहेगा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications