कोरोनावायरस अब दुनिया के लगभग सभी देशों तक पहुंच चुका है। आज यानि गुरुवार सुबह तक कुल 176 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस अब दुनिया के लगभग सभी देशों तक पहुंच चुका है। आज यानि गुरुवार सुबह तक कुल 176 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार और बैंकों ने लोगों से अपील की है कि वो कम से कम कैश का इस्तेमाल करें। लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इतना ही नहीं बैंकों ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को बैंकों और कैश से दूरी बनाने की सलाह दी है।
बैंक ने की अपील, डिजिटल बैंकिंग का करें इस्तेमाल
- इसके साथ ही सभी प्रमुख बैंक अपने ग्राहकों को एडवाइजरी जारी कर रहे हैं कि वे बैंकिंग सर्विस लेने के लिए बैंक ब्रांच नहीं जाए बल्कि ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें।
- कोरोना से बचने बचने के लिए बैंकों ने डिजिटल और फोन बैंकिंग सुविधाओं को उपयोग में लाने की सलाह दी है।
- कुछ निजी क्षेत्र के बैंक जैसे आईसीआईसीआई बैंक एक विशेष मोबाइल ऐप लेकर आया हैं, जिसके माध्यम से ग्राहक सभी तरह की फैसिलिटी का फायदा उठा सकते हैं।
- बता दें कि इन सुविधाओं में लोन के लिए आवेदन करना भी शामिल है।
- एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व डिप्टी चीफ सेक्रेटरी अशोक मुखर्जी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा है कि एनआरआई ग्राहकों को बैंकों में आना बंद कर देना चाहिए या ऐसी सलाह देनी चाहिए कि विदेश से वापस आने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं आ सके।
- वहीं भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक ने सभी ग्राहकों को डिजिटल मोड और कार्ड में लेनदेन करने की अपील की है।
कैश के बजाए करें डिजिटल पेमेंट
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी है। लोगों को बैंकों और कैश से दूरी बनाने की सलाह दी गई है। बैंक नोट को कई हाथों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में संभावना रहती है कि नोट संक्रमित हाथों से होते हुए आप तक पहुंचे। ऐसे में कोरोना वायरस का संक्रमण आप तक पहुंच सकता है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने बैंकों से कहा है कि वो ग्राहकों से कैश की जगह डिजिटल पेमेंट के इस्तेमाल की अपील करें।
बैंकों ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वो कैश के बजाए यूपीआई, नेट बैकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसे डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से उन्हें न तो बैंक आने की जरूरत होगी और न ही कैश की जरूरत पड़ेगी।
बैंक और कैश से बनाएं दूरी
मालूम हो कि वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर लोगों को कैश से परहेज करने की अपील की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक कैश कोरोना वायरस के फैसले का एक जरिया हो सकता है। ऐसे में बैंकों से निर्देश दिए गए हैं कि वो एसएमएस, ईमेल, सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को कैश से दूरी बनाने की सलाह दें। लोगों को जागरूक करें। वहीं बैंक, एटीएम पर बैनर लगाने की सलाह दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की सालह दी गई है। लोगों को डिजिटल और फोन बैंकिंग सुविधाओं को उपयोग करने की अपील की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications