नई दिल्ली। लॉकडाउन से अब धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को खोला जा रहा है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की मांग फिर से होने लगी है। इसके बाद पेट्रोलियम कंपनियों की तैयारी फिर से डायनामिक प्राइसिंग को लागू करने की है। अभी इस व्यवस्था को बंद कर रखा गया है। यही कारण है कि पूरे लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव नहीं हुआ है। बीच में एक बार टैक्स बढ़ाया गया था, ताकि टैक्स की दर को चालू रेट के बराबर किया जा सके।
16 मार्च को डायनामिक प्राइसिंग को रोक दिया गया था
देश में लॉकडाउन शुरू होने के कुछ पहले ही यानी 16 मार्च से डायनामिक प्राइसिंग को रोक दिया गया था। इस व्यवस्था के तहत पेट्रोल और डीजल के रेट की रोज समीक्षा होती है। इसके आधार पर रोज सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट तय किया जाता है। अब सरकार डायनामिक प्राइसिंग व्यवस्था को फिर से शुरू करने की तैयारी में है।
क्यों बढ़ेंगे रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट काफी कम हो गए हैं। इसी बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है। यानी कच्चे तेल के घटे रेट का फायदा अब नहीं मिल पाएगा। ऐसे में अगर कच्चे तेल के रेट थोड़ा भी ऊपर गए तो देश में पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ जाएगा।
जानें 21 मई के चार महानगरों के पेट्रोल और डीजल के रेट
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 73.30 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 65.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 66.21 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 75.54 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर पर है।


Click it and Unblock the Notifications