नई दिल्ली, मई 20। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की लेटेस्ट किस्त 17 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए शुरू की गई है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 सीरीज-I के लिए इश्यू प्राइस 4,777 रु प्रति ग्राम तय किया गया है। देश का टॉप बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) इन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीदने का ऑप्शन दे रहा है। एक ट्वीट में एसबीआई ने कहा यह एक सुनहरा अवसर है। आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। एसबीआई ग्राहक सीधे ई-सर्विसेज के तहत इन बॉन्ड्स में निवेश कर सकते हैं। आपको इन बॉन्ड्स में निवेश पर काफी मुनाफा हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इनमें निवेश।
कब तक है निवेश का मौका
ये इश्यू 21 मई को बंद हो जाएगा और 25 मई को बॉन्ड जारी किए जाएंगे। यानी आपके पास सिर्फ शुक्रवार तक निवेश करने का मौका है। बता दें कि भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को इश्यू मूल्य पर 50 रु प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है जो ऑनलाइन निवेश करेंगे और डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करेंगे। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू भाव 4,727 रु प्रति ग्राम सोना होगा। ये एक फायदा का सौदा है।
एसबीआई के जरिए एसजीबी में निवेश करने का तरीका
सबसे पहले अपने एसबीआई नेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करें। फिर ई-सर्विसेज पर क्लिक करें और 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड' पर जाएं। 'नियम और शर्तें' चुनें और 'प्रोसीड' पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। यह वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा। फिर सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद खरीदारी फॉर्म में सब्सक्रिशन क्वांटिटी (आपके कितने बॉन्ड लेना चाहते हैं) और नॉमिनी की डिटेल दर्ज करें। अब 'सबमिट' पर क्लिक करें।
और कहां से खरीदें बॉन्ड्स
निवेशक कमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, आरबीआई द्वारा नामित पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों से भी गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में शुरू की गयी थी ताकि फिजिकल सोने की मांग को कम की जा सके। साथ ही घरेलू बचत का एक हिस्सा सोने की खरीदारी के जरिए फाइनेंशयिल बचत में ट्रांसफर की जा सके।
क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक तरह का पेपर गोल्ड है। यहां पर सरकार आपको ऑनलाइन गोल्ड आवंटित करती है। आप न्यूनतम 1 ग्राम सोना खरीद सकते है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 8 वर्ष के लिए करना होता है। हालांकि आप 5 साल के बाद अपना निवेश निकाल भी सकते हैं। अगर आप 5 साल या उसके बाद अपना निवेश नहीं निकालते हैं, तो सरकार 8 साल पूरा होने पर 24 कैरेट गोल्ड के हिसाब से पैसा आपके बैंक खाते में भेज देगी।
कब बिकेगा सस्ता सोना
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई 2021 से लेकर सितम्बर 2021 के बीच 6 बार बेचा जाएगा। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के तहत 17 से 21 मई 2021 के बीच इसे बेचा जाएगा। इसके बाद 24 मई से 28 मई 2021 तक दूसरी सीरीज की बिक्री शुरू की जाएगी। इसके बाद 31 मई से 4 जून 2021 तक तीसरी सीरीज की बिक्री होगी। 12 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक चौथी सीरीज के तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचा जाएगा। इसके बाद पांचवीं सीरीज 9 अगस्त से 13 अगस्त 2021 और छठी सीरीज 30 अगस्त से 3 सितंबर 2021 के बीच बिक्री के लिए खुलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications