EKI Energy Share : उतार-चढ़ाव के बीच 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 91.62 अंक या 0.15 फीसदी बढ़ कर 61,510.58 पर और निफ्टी 23.10 अंक या 0.13 फीसदी बढ़ कर 18,267.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 1789 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1600 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 119 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज अपोलो हॉस्पिटल्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई और बजाज फाइनेंस निफ्टी के तेज बढ़त वाले शेयरों में रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, अडानी पोर्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प और टेक महिंद्रा शामिल रहे। पर एक शेयर ऐसा है, जिसने करीब डेढ़ साल में निवेशकों भरपूर रिटर्न दिया है। आगे जानिए उस शेयर की डिटेल।

कौन सा है शेयर
हम यहां बात करने जा रहे हैं ईकेआई एनर्जी के शेयर की। ईकेआई एनर्जी का शेयर करीब डेढ़ साल में जोरदार मुनाफा कराने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 09 अप्रैल 2021 को 40.51 रु पर था, जबकि आज यह 1434.85 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 3,441.96 फीसदी का रिटर्न दिया। इससे निवेशकों का पैसा 34 गुना से अधिक हो गया। पैसे इतने गुना होने का मतलब है कि इसने निवेशकों के मात्र 50 हजार रु को 17 लाख रु से अधिक बना दिया।
1 साल का रिटर्न
ईकेआई एनर्जी का शेयर एक साल में भी अच्छा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 24 नवंबर 2021 को 1181.41 रु पर था, जबकि आज यह 1434.85 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 21.45 फीसदी का रिटर्न दिया।

नुकसान भी कराया है
इस शेयर ने 2022 में अब तक 44.95 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसी तरह शेयर ने 6 महीनों में 24.25 फीसदी नुकसान कराया है। इसके एक महीने का रिटर्न निगेटिव 16.54 फीसदी रहा है। बीते 5 दिन में यह 7.14 फीसदी गिरा है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 3,945.26 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,149.99 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का सबसे निचला स्तर 1062.51 रु रहा है। जैसा कि आपने देखा कि शेयर फायदा भी तगड़ा करा सकते हैं और नुकसान भी। इसलिए निवेश से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें। अब जानते हैं कि ईकेआई एनर्जी के बारे में।

क्या है कंपनी का बिजनेस
ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड एक भारत-आधारित कंपनी है, जो एक प्रमुख वैश्विक सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी बिजनेस सर्विस के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और सलाह और कार्बन ओ सेटिंग के कारोबार में लगी हुई है। ये अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ, जर्मनी, भारत, ऑस्ट्रेलिया और चीन में सेवाएं देती है। कंपनी वैधीकरण, पंजीकरण, मॉनिटरिंग, सत्यापन, इश्युएंस और योग्य कार्बन क्रेडिट की सप्लाई के साथ-साथ आईएसओ प्रमाणन, जेआईटी/काइज़न पर मैनेजमेंट ट्रेनिंग और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट के लिए सलाहकार सेवाएं प्रदान करती है। यह सरकार, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में विभिन्न क्लाइंट्स को सेवा प्रदान करती है। ईकेआई एनर्जी की स्थापना 2008 में हुई थी और यह इंदौर, भारत में स्थित है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications