Elon Musk Net Worth: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के घर नन्हें मेहमान ने कदम रखें हैं। एलन मस्क और उनकी पत्नी शिवोन जिलिस ने अपने '14वें' बच्चे का नाम भी बता दिया है। उन्होंने अपने तीसरे बेटे आर्केडिया के जन्मदिन पर दुनिया के सामने चौथे बच्चे का नाम बताया है। उन्होंने अभी तक अपने तीसरे और चौथे बच्चे की पहचान सोशल मीडिया पर नहीं बताई थी। अब दोनों ने तीसरे बच्चे के जन्मदिन पर दुनिया के सामने तीसरे और चौथे बच्चों के नाम बताने का फैसला किया है। इस कपल ने 2024 की शुरुआत में अपने तीसरे बच्चे अर्काडिया का स्वागत किया था।

एलन मस्क के 14वें बच्चे का नाम (Elon Musk Welcomes 14th baby)
एलन मस्क और शिवोन जिलिस के चार बच्चे हैं और एलन मस्क की पत्नी शिवोन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का नाम बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'एलन के साथ बात की, और खूबसूरत आर्केडिया के जन्मदिन पर हमें लगा कि हमारे अद्भुत और अविश्वसनीय बेटे, सेल्डन लाइकर्गस के बारे में सीधे बताना बेहतर होगा। वो एक ताकतवर तूफान की तरह मजबूत है, लेकिन दिल सोने सा निर्मल है। उससे बहुत प्यार है।'
एलन मस्क पहली बार साल 2002 में, नेवादा अलेक्जेंडर मस्क जोकि एलन का पहला बेटा था, उसके वह पिता बने थे। एलन की पहली पत्नी जस्टिन विल्सन थीं और यह बेटा एलन और जस्टिन का था। बाद में यह कपल आईवीएफ के माध्यम से जुड़वां और तीन बच्चों के पेरेंट्स बने थे। इसके बाद सिंगर ग्रिम्स के साथ उनके तीन बच्चे हुए, जिन्होंने एक्स पर मस्क से अपने बच्चे की गंभीर मेडिकल स्थिति को लेकर संपर्क करने की अपील की थी। इसके बाद कनाडाई वेंचर कैपिटलिस्ट शिवोन जिलिस के साथ भी उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो का नाम आर्केडिया और सेल्डन है।
एलन मस्क की संपत्ति (How Much Elon Musk Earn)
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की दौलत 'दिन दोगुनी रात चौगुनी' बढ़ रही है। सुपरबिलियनेयर्स लिस्ट 2025 के अनुसार, एलन मस्क सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 419.4 बिलियन डॉलर है। एलन मस्क दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करते हैं और कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हर घंटे वह 2 मिलियन डॉलर से अधिक कमाते हैं। एलन मस्क Tesla, SpaceX, Neuralink और X (ट्विटर) जैसी कंपनियों के मालिक हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से मस्क की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया है। साल 2024 में एलन मस्क की कुल संपत्ति में करीब 218 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था, जो दुनिया के बाकी अमीरों की तुलना में सबसे ज्यादा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications