PF Fund Withdrawal Process ATM and UPI: पीएफ अकाउंट होल्डर्स को अक्सर फंड निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की है कि EPFO 3.0 के तहत अब ATM से सीधे PF निकालना आसान होगा। अब PF निकालने के लिए आपको कई सारे स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आप जल्द ही आप PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM जैसे ऐप्स से भी सीधे PF निकाल सकेंगे।

पीएफ फंड को आसानी से निकाल सकेंगे (EPFO 3.0 Update)
मंत्री मंडाविया ने पीएफ फंड तक पहुंच की आसानी पर जोर देते हुए कहा कि नई प्रसोसे से आप जब चाहें अपने पैसे निकाल सकते हैं। इस कदम को लंबे समय से चली आ रही चिंताओं के जवाब के रूप में देखा जा रहा है कि किसी व्यक्ति को अपने पीएफ फंड को निकालने में समय लग जाता है और अक्सर बड़े प्रोसेस को पूरा करना होता है। एटीएम से सीधे निकासी की अनुमति देकर, ईपीएफओ अपनी सर्विस को भी बेहतर कर रहा है। यह सुनिश्चित करता है कि कर्मचारी बिना किसी परेशानी के कभी भी अपने फंड तक पहुंच सकते हैं।
एटीएम से आसानी से निकाले पीएफ फंड (PF withdrawal via ATM)
ईपीएफओ की इस नई सर्विस की मदद से आपका पीएफ अकाउंट एक ATM-सपोर्टेड सिस्टम से लिंक होगा। पैसा निकालने के लिए आपको UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर या लिंक्ड बैंक अकाउंट से पहचान का वेरिफिकेशन करना होगा। साथ ही सुरक्षा के लिए OTP वेरिफिकेशन जैसी मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस लागू किया जाएगा। इसकी मदद से आपको खुद EPFO ऑफिस नहीं जाना होगा। साथ ही आपको लाइनों में भी लंबा इंतजार नहीं करना होगा। EPFO की तरफ से ये विशेष सुविधा दी जा रही है।
एटीएम की मदद से यूजर्स के हाथ में पैसे आ जाएंगे। फिजिकल फॉर्म भरने के साथ आपको लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना होगा। इस पूरे प्रोसेस के लिए NPCI और EPFO दोनों साथ में काम कर रहे हैं। इस प्रोसेस से धोखाधड़ी और जोखिम को भी कम किया जा सकेगा। पीएफ फंड से पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको EPFO द्वारा अप्रूव्ड ATM पर ही जाना होगा। पैसा निकालने के लिए आपको EPFO के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। कार्ड के माध्यम से आपको पैसे बिल्कुल वैसे ही मिलेंगे जैसे एटीएम से पैसे निकालने पर मिलते हैं।
यूपीआई की मदद से निकालें पीएफ फंड (PF withdrawal UPI)
आप अब PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM जैसे ऐप्स से भी PF फंड निकाल सकते हैं। पीएफ निकालने में NEFT या RTGS से 2-3 दिन लगते हैं, लेकिन UPI से यह कुछ सेकंड में ये काम पूरा हो जाएगा। पीएफ निकालने के लिए जल्द ही ये सुविधा लोगों को मिलने वाली है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications