ईपीएफओ ने 9 लाख कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।
नई दिल्ली: ईपीएफओ ने 9 लाख कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। दरअसल, सरकार ने लगभग 80,000 कंपनियों का पता लगाया है, जिन्होंने फॉर्मल सेक्टर में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए केंद्र की एक फ्लैगशिप योजना के तहत अवैध तरीके से 300 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन का फायदा उठाया है। मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के 9 लाख लाभार्थियों को इस योजना के लिए अयोग्य पाया गया है। क्योंकि वो इस स्कीम के लागू होने के पहले से ही फॉर्मल सेक्टर का हिस्सा थे, यानी कि वो पहले से ही पीएफ का फायदा उठा रहे थे।

ईपीएफओ कर्मचारियों का पीएफ अकाउंट ब्लॉक
रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ ने इन कर्मचारियों का प्रॉविडेंट फंड अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। वहीं संगठन ने इन कंपनियों से अब तक 222 करोड़ रुपये रिकवर भी किया है। इन लाभार्थियों की संख्या ईपीएफओ के पेरोल डेटाबेस में शामिल थी, जिसे सरकार फॉर्मल सेक्टर में पैदा हुए रोजगार के तौर पर दिखाती है।
पीएमआरपीए योजना 2016 में शुरू हुई थी योजना
सरकार ने रोजगार पैदा करने पर कंपनियों को इंसेंटिव देने की पीएमआरपीए योजना 2016 में शुरू की थी। इस स्कीम के तहत 1 अप्रैल, 2016 को या उसके बाद 15,000 से ज्यादा प्रति महीने की सैलरी पर रखे गए नए कर्मचारी के ईपीएफ और ईपीएस का कुल 12 फीसदी का खर्च सरकार उठाती है। सरकार का लक्ष्य नए रोजगार पैदा करना और रोजगार पैदा कर रही कंपनियों को इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि के तौर पर) देना है। मालूम हो रोजगार पाने वालों को इस स्कीम के तहत सोशल सिक्योरिटी बेनेफिट्स भी मिलते हैं।
जानिए पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका
- अगर आपका भी पीएफ खाता ब्लॉक हो गया तो आप बैलेंस चेक कर पता कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोबाइल में ईपीएफओ ऐप 'm-EPF' को डाउनलोड करें। ऐप में 'Member' पर क्लिक करें फिर Balance/Passbook अपर क्लिक करें। वहीं यूएएन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरकर अपना EPF बैलेंस चेक करें।
- मिस्ड कॉल के जरिय भी ईपीएफ बैलेंस चेक किया जाता है। आपका मोबाइल नंबर यूएएन से रजिस्टर्ड होना जरुरी है। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ईपीएफ का एक मैसेज आएगा जिससे आपको ईपीएफ बैलेंस का पता चलेगा। मैसेज में पीएफ नंबर, नाम, जन्मतिथि, ईपीएफ बैलेंस के साथ आखिरी जमा राशि भी बताई जाती है।
- वहीं अगर आपके पास उमंग एप है तो उसके माध्यम से बैलेंस चेक करने के लिए आपको एक बार अपने मोबाइल नंबर से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप उमंग ऐप से आप ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं। क्लेम रेज कर सकते हैं और इसे ट्रैक भी कर सकते हैं।
IRCTC Alert: कहीं आपका ट्रेन टिकट भी नकली तो नहीं ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications