EPFO UPI Service: एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन अपके विड्राल सिस्टम के लिए नई सर्विस लाने की तैयारी कर चुका है। जल्द ही कर्मचारी आसानी से यूपीआई की मदद से पैसे निकाल पाएंगे। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई के जरिए ईपीएफ अकाउंट विड्राल वाला सिस्टम आने वाले 3 महीनों में रोल ऑउट हो जाएगा।

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ईपीएफओ ने इस सुविधा को लाने की प्लानिंग करनी शुरू कर दी है और इसके लिए नेशनल पेमेंट कॉपरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) के साथ बातचीत की है। इस फीचर को यूपीआई प्लेटफॉर्म जैसे गूगल पे, फोन पे, फोन पे और पेटीएम पर लाने की प्लानिंग की जा रही है।
पीएफ फंड निकालना होगा आसान (Provident Fund Withdrawal)
ईपीएफओ फंड को निकालने के लिए यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल करने से फंड का ट्रांसफर बेहतर तरह से हो सकेगा। ईपीएफ को यूपीआई से जोड़कर सरकार का लक्ष्य ट्रांसजेक्शन प्रोसेस को बेहतर करना है और साथ ही क्लेम प्रोसेस को भी इससे आसान बन जाएगा। ये उन कर्मचारियों के लिए भी बढ़िया ऑप्शन होगा जो इमरजेंसी के समय अपने पैसों को पीएफ फंड से निकालना चाहते हैं।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार कस्टमर के रजिस्टर हो जाने के बाद वह व्यक्ति आसानी से डिजिटल वॉलेट के माध्यम से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इससे प्रोसेसिंग का समय कम होगा और सब्सक्राइबर्स को बेहतर एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
ईपीएफ यूपीआई सर्विस से मिलेंगे कई फायदे फायदा (Provident Fund Claim)
यूपीआई के माध्यम से लेनदेन 2-3 कार्य दिनों के बजाय तुरंत हो जाएगा। इससे बैंकिंग डिटेल्स और वेरिफिकेशन की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके अलावा यूपीआई सर्विस (PF Withdrawal UPI Service) मिलने से ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स सीधे डिजिटल पेमेंट ऐप का यूज कर सकेंगे। बैंक एनईएफटी या आरटीजीएस ट्रांसफर के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी और विड्राल अमाउंट को रिएल टाइम में क्रेडिट किया जा सकेगा।
आरबीआई, श्रम मंत्रालय और कमर्शियल बैंक एक साथ में मिलकर ईपीएफओ के इस अपग्रेड के लिए काम कर रहे हैं और विड्राल प्रोसेस को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
EPFO एटीएम कार्ड सर्विस का भी जल्द कर पाएंगे यूज (EPFO ATM Card)
सराकर के द्वारा EPFO 3.0 ऐप की लॉन्चिंग भी मई-जून 2025 यानी साल के मध्य तक करने की प्लानिंग है। इससे ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को बैंकिंग फैसिलिटी मिल पाएगी। इससे ईपीएफओ का पूरा सिस्टम सेंट्रलाइज्ड और आसान क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस बनेगा। ईपीएफओ 3.0 से सब्सक्राइबर्स को डेबिट कार्ड का एक्सेस मिलेगा और वह एटीएम से अपने पीएफ फंड को निकाल पाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications