नई दिल्ली, सितंबर 19। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संस्था (ईपीएफओ) में ईपीएफ खातों में ब्याज को जमा कर दिया हैं। सरकार की तरफ से 8.5 प्रतिशत ब्याज विभिन्न ईपीएफ खातों में जमा कर दिया गया है। यदि आप ईपीएफ खाता हैं तो फिर आपके लिए यह जरूरी हैं की आप आपके ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक कर ले। आप बैलेंस को चेक ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से कर सकते हैं। इसके साथ बैलेंस चेक करने के 3 दूसरे तरीके भी हैं। यदि आपको ब्याज का पैसा नही मिला हो तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक ऑनलाइन
ईपीएफओ पोर्टल में यदि आप आपकी पीएफ पासबुक देखना चाहते है तो फिर इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफ अकाउंट यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के साथ लिंक किया जाना चाहिए। जिसके बाद आप ईपीएफ पासबुक को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफ के पोर्टल में लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप और सर्विस क्लिक करें तो फॉर एम्प्लॉय पर क्लिक करें। इसके बाद आपको सर्विस के तहत मेंबर पासबुक पर क्लिक का करना होगा। यह पर आपको एक नया पेज ओपन होगा। यह पर आपको आपका ईपीएफ बैलेंस दिखाई दे देगा।
शिकायत दर्ज ऐसे होगी
यदि आपको ब्याज का पैसा नहीं मिला हैं तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको www.epfigms.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद आप रजिस्टर ग्राइवेंस पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। कहा पर आपको बहुत सारे विकल्प होंगे जैसे पीएफ सदस्य, ईपीएफ पेंशनर या एंप्लॉयर आदि इनमें से आपको एक चुनना होगा। इसके बाद आपको पीएफ मेंबर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप यूएएन नंबर आपको सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
आगे की प्रक्रिया यह है
कोड को दर्ज करने के बाद आप गेट डिटेल्स पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको आपकी पर्सनल डिटेल्स दिखाई देगी। जिसके बाद आप गेट ओटीपी पर क्लिक करना हैं। ओटीपी आपको मोबाइल नंबर या फिर ईमेल पर आएगा उसके बाद आप ओटीपी को दर्ज करें जिसके बाद पर्सनल डिटेल्स को दर्ज करना होगा और अब आप वो पीएफ नंबर को दर्ज करें जिसके मामले में आपको शिकायत दर्ज करानी हैं। जिसके बाद आपको एक पॉप में वे विकल्प को सिलेक्ट करना होगा। जिसके संबंध में आप शिकायत दर्ज कर रहें है। उसके बाद आपको बाकी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
शिकायत दर्ज हो जाएगी
आप जैसे ही डाक्यूमेंट्स अपलोड कर देते हैं आपकी शिकायत दर्ज हो जायेगी। इसके बाद आपके शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। यदि ईपीएफओ अकाउंट होल्डर का का यूएएन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर है तो 7738299899 पर एसएमएस भेजकर अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए आपको ऐसे एसएमएस भेजना होगा। EPFOHO UAN ENG। 'ENG' मनपसंद भाषा के पहले तीन अक्षर हैं। इसलिए यदि कोई मराठी में मैसेज प्राप्त करना चाहता है, तो उसको EPFOHO UAN MAR टाइप करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications