EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में अपने ईपीएफओ मेंबर्स के लिए पीएफ अकाउंट ट्रांसफर प्रोसेस को और आसान बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए ईपीएपओ ने फॉर्म 13 में अहम बदलाव किए हैं। ये बदलाव नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए फायदेमंद हैं, क्योंकि अब पीएफ ट्रांसफर प्रोसेस पहले की तुलना में अधिक तेजी से होगा।

पीएफ ट्रांसफर में होगी आसानी (PF Transfer News)
पहले, पीएफ ट्रांसफर के लिए पुराने और नए दोनों नियोक्ताओं की मंजूरी जरूरी होती थी। अब, अगर पुराने नियोक्ता (Employer) ने ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है, तो पीएफ की राशि ऑटोमैटिक रूप से नए नियोक्ता के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी, और नए नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।
फॉर्म 13 में अब पीएफ ब्याज को टैक्सेबल और नॉन-टैक्सेबल हिस्सों में स्पष्ट रूप से डिवाइड किया गया है। इससे EPFO और उसके सदस्यों दोनों के लिए टैक्स से जुड़ी प्रॉसेस आसान हो जाएगी। टैक्सेबल इंटरेस्ट पर सही ढंग से TDS काटा जा सकेगा, जिससे टैक्स फाइलिंग करते समय किसी भी तरह की परेशानी की संभावना कम होगी।
EPFO ने कुछ मामलों में आधार के बिना यूएएन (Universal Account Number) जनरेट करने की सुविधा ऑफर की है। यह सुविधा उन सदस्यों के लिए है जो एक्सेम्प्टेड पीएफ ट्रस्ट्स से जुड़े हैं या जिनके मामलों में रिकवरी या अर्ध-न्यायिक(quasi-judicial) कार्यवाही चल रही है। हालांकि, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ऐसे यूएएन तब तक inactive रहेंगे जब तक आधार लिंक नहीं किया जाता।
फॉर्म 13 में बदलाव
ईपीएफओ मेंबर्स की सभी जानकारी जैसे केवाईसी, मैजूदा बैलेंस, योगदान, ट्रांसफर-इन, निकासी और ब्याज की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी।
फंड ट्रांसफर प्रोसेस के दौरान एक यूनिक ट्रांजैक्शन आईडी जनरेट की जाएगी, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी।
अब पीएफ ट्रांसफर में कम समय लगेगा और प्रोसेस अधिक ट्रांसपरेंट होगी।
कुछ विशेष मामलों में आधार के बिना भी यूएएन जनरेट करना संभव होगा, जिससे मेंबर्स को सुविधा मिलेगी।
EPFO के इन बदलावों से 1.25 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा मिलने की उम्मीद है, और हर साल लगभग ₹90,000 करोड़ की पीएफ राशि का ट्रांसफर अधिक तेजी से संभव होगा। अगर आप नौकरी बदल रहे हैं या पीएफ ट्रांसफर की योजना बना रहे हैं, तो EPFO के इन नए नियमों और सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने पीएफ खाते को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications