
Kalpataru Power Share : शेयर बाजार की हालत अच्छी नहीं चल रही है। काफी हफ्तों से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि शेयर बाजार लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकता है। ऐसे कई शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को लंबी अवधि में भारी भरकम रिटर्न दिया है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे। ये शेयर लंबी अवधि में निवेशकों को 17600 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है।
कौन सा है शेयर
हम आपको बताने जा रहे हैं कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन के शेयर के बारे में। कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन का शेयर 20 सालों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 28 मार्च 2003 को यह शेयर बीएसई पर 3.15 रु पर था, जबकि आज यह 559 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 17646 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 1.76 करोड़ रु से अधिक हो गए होंगे।

10 साल का रिटर्न
कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन का शेयर 10 सालों में काफी भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 22 मार्च 2013 को यह शेयर बीएसई पर 79 रु पर था, जबकि आज यह 559 रु पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का शेयर 607.59 फीसदी रिटर्न दे चुका। इतने रिटर्न से निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 7.07 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
बाकी अवधियों का रिटर्न
1 महीने में कंपनी का शेयर 7.17 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसी तरह 6 महीनों में यह 37.65 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। 2023 में अब तक इसने 1.09 फीसदी का नुकसान कराया है। पर इसके एक साल का रिटर्न 49.63 फीसदी रहा है। 5 साल में इसने केवल 16.11 फीसदी रिटर्न दिया है।

आगे कितनी हो सकती है कमाई
इस समय कंपनी का शेयर 559 रु पर है, जबकि आगे यह 640.20 रु तक जा सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए यह टार्गेट रखा है। यानी निवेशकों को मौजूदा स्तर पर निवेश करने पर करीब 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 597.15 रु और निचला स्तर 332.30 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 9,076.68 करोड़ रु है।

क्या है कंपनी का बिजनेस
कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) तीन दशकों से अधिक समय से प्रमुख इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनियों में से एक है। केपीटीएल बड़ी क्षमताओं के साथ खास परियोजनाओं को लागू कर रही है जो टर्नकी आधार पर डिजाइन, परीक्षण, निर्माण, पारेषण लाइनों के निर्माण, तेल और गैस इंफ्रा और रेलवे प्रोजेक्ट्स को कवर करने वाले कंप्लीट सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। केपीटीएल ने पांच महाद्वीपों में फैले 63 देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications