नई दिल्ली, अगस्त 23। अगर हम घर इधर-उधर खिसका सकते तो कितना अच्छा होता न। कभी किसी नदी किनारे घर कर लेते और कभी जंगल के करीब। मगर अफसोस ऐसा है नहीं। खास कर भारत जैसे देश में तो ये बहुत मुश्किल है, क्योंकि यहां आबादी का घनत्व बहुत अधिक है। मगर इस काम को एक किसान ने हकीकत में तब्दील कर दिया है। खबर पंजाब से है जहां एक किसान का 1.5 करोड़ रु की लागत से तैयार हुआ खिसकाया जा रहा है। आगे जानिए ऐसा क्यों हो रहा है।
500 फीट खिसकाया जा रहा घर
ये कहानी है पंजाब के संगरूर के एक किसान सुखविंदर सिंह सुखी की। ये किसान एक्सप्रेस-वे के निर्माण की सुविधा के लिए अपने दो मंजिला घर को मौजूदा स्थान से 500 फीट दूर ले जा रहा है। सुखी का घर रोशनवाला गांव में उनके खेत पर बना था। मगर एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों के मुताबिक संगरूर के सुखी का घर दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते में आ रहा था।
क्या है दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का मकसद
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण केंद्र की भारतमाला परियोजना के तहत यात्रियों के यात्रा समय को कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जब ये एक्सप्रेस-वे पूरा हो जाएगा तो ये हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरेगा।
नहीं गिराना चाहा घर
सुखी को पंजाब सरकार ने अपने घर को हटाने के लिए मुआवजे की पेशकश की थी। मगर उन्होंने पूरे घर को ध्वस्त करने के बजाय इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला किया। उनके गांव के कुछ निर्माण श्रमिकों की मदद से घर को 250 फीट दूर ले जाया जा चुका है और पूरे 500 फीट शिफ्ट करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम चल रहा है।
वायरल हो रही वीडियो
एक वीडियो इस मामले में वायरल हो रही है, जिसमें कुछ गियर दिखाए गए हैं, जो पहियों की तरह दिखते हैं। ये घर को मैदान से दूर खींचने के लिए अटैच हैं। सुखी के मुताबिक इस घर को बनाने में उन्हें दो साल और 1.5 करोड़ रु लगे। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। वे दूसरा घर नहीं बनाना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने अपने घर को खिसकाने का फैसला किया।
दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग एक महत्वाकांक्षी परियोजना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले महीने कहा था कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो एक बार पूरी हो जाने के बाद दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications