नयी दिल्ली। एक तरफ किसानों को नये कृषि कानूनों के चलते सरकार का विरोध करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी तरफ दिसंबर में पीएम किसान योजना के तहत आने वाली 2000 रु की किस्त किसानों को अभी तक नहीं मिली है। इसी बीच किसानों के लिए एक और बुरी खबर आई है। दरअसल 1 जनवरी से एक ऐसी चीज के दाम बढ़ने वाले हैं, जिसके बिना किसान खेती नहीं कर सकते। यानी किसानों पर महंगाई का बोझ भी पड़ने वाला है। महिंद्रा ने ट्रेक्टरों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
क्यों बढ़ाए जा रहे दाम
महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने 1 जनवरी 2021 से अपने ट्रैक्टरों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर की जा रही है। हालांकि ट्रेक्टरों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी इस पर कंपनी की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है। 2020 खत्म होने जा रहा है और जैसा कि हर नए साल की शुरुआत में देखा जाता है, देश में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने एक साथ नये साल में दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। महिंद्रा पहले ही 15 दिसंबर 2020 को अपने पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है, जो 1 जनवरी 2021 से लागू होगी।
किसानों पर पड़ेगा असर
बता दें कि किसान महिंद्रा के ट्रेक्टरों की बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं। ट्रेक्टर की कीमतें बढ़ने से किसान सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। महिंद्रा के ट्रेक्टरों की बिक्री साल दर साल आधार पर नवंबर में 55 फीसदी बढ़ी थी। नवंबर 2019 में 21,031 यूनिट्स के मुकाबले कंपनी ने नवंबर 2020 में 31,619 यूनिट्स ट्रेक्टर बेचे। अधिक खरीफ उत्पादन और रबी की बुवाई में वृद्धि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ी, जिससे महिंद्रा की ट्रेक्टर सेल्स में इतनी बढ़ोतरी हुई।
निर्यात भी बढ़ा
नवंबर 2019 में 617 इकाइयों की तुलना में नवंबर महिंद्रा का ट्रेक्टर निर्यात भी 70 फीसदी बढ़ कर 1,107 इकाई हो गया। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास पर ध्यान देने के साथ आत्मनिर्भर भारत 3.0 के तहत किए जाने वाले खर्च से कंपनी की बिक्री को सहारा मिलेगा। पिछले महीने महिंद्रा ने नए के2 सीरीज ट्रैक्टर बनाने के लिए अपने तेलंगाना प्लांट में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की। 2012 में स्थापित किया गया यह प्लांट वर्तमान में यूवो और जिवो ट्रैक्टर का उत्पादन करता है। हाल ही में ट्रेक्टर की प्लस सीरीज को इसकी उत्पादन लाइन में शामिल किया गया है।
कई कार कंपनियों ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान
बता दें कि टाटा, होंडा, मारुति, हुंडई और रेनॉल्ट ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये सारी कंपनियां 1 जनवरी से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इसलिए यदि आप कार, बाइक, स्कूटर या ट्रेक्टर खरीदना चाहते हैं तो यही मौका है कम दाम पर वाहन खरीदने का। इस समय कुछ कार कंपनियां डिस्काउंट भी दे रही हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications