नयी दिल्ली। कंपनी या कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक एफडी के समान ही होती हैं, जहां निवेशक अपना पैसा बैंकों के बजाय कंपनी को सौंप देता है। मगर कंपनी फिक्स्ड डिपॉजिट में बैंक एफडी की तुलना में अच्छा रिटर्न मिलता है। हालांकि यहां जोखिम थोड़ा अधिक है। इसके लिए कंपनी की रेटिंग चेक करें। जितनी अच्छी उसकी रेटिंग होगी, उतनी ही वो कंपनी सेफ होगी। कंपनी एफडी की अवधि आम तौर पर 12 से 120 महीने तक होती है। अलग-अलग जगह निवेश करने वालों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ज्यादा रिटर्न के लिए कंपनी एफडी बैंक एफडी से बेहतर है। यहां हम आपको 10 कंपनियों की एफडी रेट की जानकारी देंगे। इनमें सर्वाधिक ब्याज दर 9 फीसदी है, जो इस समय किसी भी बैंक में उपलब्ध नहीं है।
ये हैं बेस्ट 10 कॉर्पोरेट एफडी ऑप्शन
इस समय हॉकिन्स कुकर एफडी स्कीम में 12 से 36 महीनों की एफडी पर 8.5 फीसदी से 9 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर की जा रही है। वहीं श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में 12 से 60 महीनों की एफडी पर 7.25 फीसदी से 8.09 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। इसी तरह श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस भी 12 से 60 महीनों की एफडी पर 7.25 फीसदी से 8.09 फीसदी तक ब्याज दे रही है।
जानिए कुछ और कंपनियों की एफडी ब्याज दर
हुडको (आवास और शहरी विकास निगम) 12 से 60 महीनों की एफडी पर 7 से 7.5 फीसदी और बजाज फाइनेंस इसी अवधि पर 6.15 फीसदी से 7.25 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रही है। आपको पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और आईसीआईसीआई होम फाइनेंस में 12 से 120 की एफडी पर क्रमश: 5.9 फीसदी से 6.7 फीसदी और 4.3 फीसदी से 6.45 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है।
यहां भी मिल रहा तगड़ा ब्याज
एचडीएफसी इस समय 1 से 5 साल की एफडी पर 5.7 फीसदी से 6.20 फीसदी, सुंदरम फाइनेंस 12 से 36 महीनों पर 5.75 फीसदी से 6.25 फीसदी और आखिर में महिंद्रा फाइनेंस 12 से 60 महीनों की एफडी पर 5.7 फीसदी से 6.45 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रही है। एक निवेशक के रूप में अब आप सोच रहे होंगे कि बैंक एफडी के बजाय कॉर्पोरेट एफडी में निवेश करना एक अच्छा दांव क्यों है। जानते हैं इसके कारण।
तगड़े ब्याज के साथ पेमेंट की सुविधा
कॉर्पोरेट एफडी में बैंक एफडी की तुलना में उच्च ब्याज दर मिलती है। कॉर्पोरेट एफडी में ब्याज दर 4.3 फीसदी से 9 फीसदी तक है, जो बैंक एफडी की तुलना में काफी अधिक है। बैंकों में इस समय में 5 से 6 फीसदी तक ब्याज दर उपलब्ध है। वरिष्ठ नागरिकों कॉर्पोरेट एफडी पर उच्च ब्याज दर मिलती है। कॉर्पोरेट एफडी में निवेशक कई तरह से ब्याज का भुगतान पा सकते हैं। इसमें मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना और मैच्योरिटी पर एक साथ ब्याज हासिल करना शामिल है।
इन बातों का रखें ध्यान :
- बैंक केवल 7 दिनों से शुरू होने वाली एफडी ऑफर करते हैं। मगर कॉर्पोरेट एफडी कम से कम एक साल से शुरू होती है
- बैंक एफडी से पैसा निकालना आसान है, जबकि कॉर्पोरेट एफडी से पैसा निकालना में थोड़ा मुश्किल है
- 5 लाख रुपये तक की बैंक एफडी पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन की गारंटी होती है। मगर यही बात कॉर्पोरेट एफडी पर लागू नहीं होती है
- कॉर्पोरेट एफडी कम सुरक्षित हैं, इसलिए इन पर बैंक एफडी की तुलना में अधिक जोखिम है। उच्च क्रेडिट स्कोर वाली कंपनियों में निवेश जोखिम कम करने का एक अच्छा तरीका है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications