नयी दिल्ली। फेस्टिव सीजन चल रहा है और कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है। ऐसे में ये समय कार खरीदने के लिए सबसे बेहतर है। कार कंपनिया ऑफर्स और डिस्काउंट पेश कर रही हैं। बैंकों की तरफ से भी ऑटो लोन पर कई ऑफर्स हैं। अगर आपका इरादा कार खरीदने का है तो हम आपको बताते हैं 5 बेस्ट बजट मॉडल, जो पहली बार कार खरीदने वालों के लिए और भी सही रहेंगे। ये इस समय देश में उपलब्ध सबसे सस्ती कारें हैं। आप आराम से अपना बजट देखते हुए इन कारों में से सबसे बेहतर चुन सकते हैं। आइए जानते हैं इन कारों की कीमत और फीचर्स के बारे में।
मारुति ऑल्टो 800
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ऑल्टो 800 का, जिसकी कीमत 2.94 लाख रु है। ऑल्टो 800 मारुति की सबसे सस्ती कार है। आपको बता दें कि ऑल्टो को भारत में काफी पसंद भी किया जाता है। बजट वाली कार होने के चलते इसकी काफी सेल होती है। ऑल्टो 800 में 796 सीसी का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 47.3 एचपी की अधिकतम ऊर्जा और 3500 आरपीएम पर 69 एनएम टॉर्क पैदा करता है। ऑल्टो 800 22.05 किमी तक का माइलेज देती है।
रेनॉल्ट क्विड
पहली बार कार खरीदने वालों के लिए रेनॉल्ट क्विड एक अच्छा ऑप्शन है। इस कार की शुरुआती कीमत केवल 2.92 लाख रु है। इस कार को 54 पीएस पावर वाले 0.8 लीटर और 68 पीएस पावर वाले 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसका 0.8 लीटर इंजन आपको 20.71 किमी तक की माइलेज देगा। वहीं 1.0 लीटर वाले इंजन में 21.74 किमी की माइलेज देने की क्षमता है। इस कार ने मार्केट में अच्छी पकड़ बनाई है।
डेटसन रेडी-गो
ये इस समय मौजूद सभी कारों में सबसे सस्ती है। इस कार की शुरुआती कीमत केवल 2.83 लाख रु है। डेटसन रेडी-गो में 21-22 किमी का माइलेज देने की क्षमता है। इस कार में 999 सीसी का इंजन दिया गया है। रेडी-गो में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, एलईडी फ्रंट फॉग लैंप, एक डिजिटल टैकोमीटर, नया डुअल-टोन 14-इंच व्हील कवर, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay और कीलेस एंट्री मिलती है।
मारुति एस-प्रेसो
मारुति एस-प्रेसो एक फैमिली कार है, जिसमें 5 लोग बैठ सकते हैं। एस-प्रेसो की दिल्ली में शुरुआती कीमत 3.70 लाख रु (एक्स-शोरूम) है। एस-प्रेसो एक मिनी एसयूवी है। बता दें कि एस-प्रेसो सीएनजी वेरिएंट में भी मिलती है। इस कार में बीएस-6 वाला 998 सीसी, के10बी पेट्रोल इंजन है, जो 5500 आरपीएम पर 68 पीएस की पावर और 3500 आरपीएम पर 90 एनएम का टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। एस-प्रेसो का इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
मारुति सिलेरियो
मारुति सिलेरियो की कीमत 4.41 लाख रु से शुरू होती है। ये कार 22 से 31 किमी तक का माइलेज देती है। मारुति सुजुकी सिलेरियो कार का सीएनजी मॉडल आपको दो वेरिएंट में मिलेगा, जिनमें वीएक्सआई और वीएक्सआई (ओ) शामिल हैं। दोनों ही वेरिएंट फैक्टरी फिटेड सीएनजी में उपलब्ध हैं। वैसे ये कार कुल 12 मॉडलों में उपलब्ध है। ये कार स्पोर्टी लुक में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications