नई दिल्ली, अक्टूबर 13। डीआईसीजीसी बैंक में आपके 5 लाख रुपये तक की जमा पर गारंटी देता है। यानी सुरक्षा के साथ-साथ रिटर्न की निश्चित दर की बात आती है, तो निवेश के लिए एफडी बढ़िया रहेगी। बल्कि डेब्ट निवेशकों के लिए ये सबसे अच्छा विकल्प है। मगर एफडी में निवेश करने से पहले हमेशा अपनी एफडी पर मिल रही उच्चतम ब्याज दरों की तलाश करनी चाहिए। यानी आपको रिसर्च करनी चाहिए कि कहां सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है। एफडी 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी अवधि के लिए होती है। आपको जिस अवधि के लिए निवेश करना है, उसी अवधि के लिए सर्वाधिक ब्याज दर वाला विकल्प देख लें। हम यहां आपको 3 साल की एफडी पर मिल रही सबसे अधिक ब्याज दर वाले बैंकों की डिटेल देंगे। साथ ही जानेंगे कि आप कैसे 3 साल में 2 लाख रु से ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल या 3 साल से कम में मैच्योर होने वाली 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर आम जनता को 6.75 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 प्रतिशत का उच्चतम रिटर्न दे रहा।
ऐसा मिलेगा 2 लाख रु से ज्यादा का ब्याज
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में एक साथ 3 साल के लिए 10 लाख रु की एफडी कराए तो उसे मैच्योरिटी 2.40 लाख रु से अधिक का ब्याज मिलेगा। इस तरह उसकी कुल मैच्योरिटी राशि 12.40 लाख रु से ज्यादा होगी।
जानिए बैंक की ब्याज दरें
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में वर्तमान में 7-14 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 2.50 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3.00 फीसदी ब्याज मिलता है। 15-60 दिनों के लिए ये ब्याज दरें 3 फीसदी और 3.5 फीसदी हैं। 91-180 दिनों के लिए 4.5 फीसदी और 5 फीसदी, 181-364 दिनों के लिए 5.5 फीसदी और 6 फीसदी और 1 साल पर 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी हैं।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में वर्तमान में 7-45 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 3 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 46-90 दिनों के लिए ये ब्याज दरें 3.25 फीसदी और 3.75 फीसदी हैं। 181-364 दिनों के लिए 5 फीसदी और 5.5 फीसदी, 12-21 महीनों के लिए 5.6 फीसदी और 6.10 फीसदी और 18-24 महीनों 6 फीसदी और 6.5 फीसदी हैं। वहीं 24 से 36 महीनों पर 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1 वर्ष की जमा राशि पर आम जनता को 6 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 फीसदी तक ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। इस बैंक में 7-29 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 2.90 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3.40 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। 30-89 दिनों के लिए ये ब्याज दरें 3.50 फीसदी और 4 फीसदी रखी गयी हैं। 90-179 दिनों के लिए ब्याज दरें 4.25 फीसदी और 4.75 फीसदी, 180-364 दिनों के लिए 4.75 फीसदी और 5.25 फीसदी और 1 साल पर 6.00 फीसदी और 6.50 फीसदी हैं। वहीं 2 से 3 साल पर ब्याज दरें 6.5 फीसदी और 7 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications