नयी दिल्ली। भारत में ढेरों घरेलू और विदेशी कंपनियों ने एक से एक शानदार स्मार्टफोन पेश किया हुआ है। इनमें बजट फोन भी शामिल हैं, जिनके फीचर्स थोड़े हल्के हो सकते हैं। वहीं कई महंगे और मिड-रेंज वाले स्मार्टफोन की भी भरमार है, जो किफायती कीमतों पर जबरदस्त फीचर्स के साथ आते हैं। मगर इन सब के बीच अमेरिकी कंपनी ऐप्पल के आईफोन की अपनी ही चमक है। आईफोन अपने आप में बहुत दमदार ब्रांड है, जिसे भारत में खूब पसंद करते हैं। मगर एक चीज जो ग्राहकों के सामने समस्या बन कर आती है वो होती है आईफोन की कीमत। आईफोन बाकी स्मार्टफोन्स के मुकाबले महंगे होते हैं। मगर अब आपके पास मौका है कम कीमत पर आईफोन खरीदने का। जी हां आपको आईफोन भारी डिस्काउंट पर मिल सकता है। दरअसल ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल डे सेल चल रही है, जिसमें आईफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कब तक है मौका
फ्लिपकार्ट पर ये सेल 22 अगस्त से शुरू हुई है, जो कि 25 अगस्त तक जारी रहेगी। यानी आपके पास 25 अगस्त तक आईफोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। ऐप्पल आईफोन एक्सआर और आईफोन एसई 2020 ऐप्पल डेज़ सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इस डिस्काउंट से अप्रैल में लॉन्च होने के बाद से ऐप्पल आईफोन एसई 2020 की कीमत अब तक के सबसे कम स्तर पर आ गई है।
किस आईफोन पर कितनी छूट
आईफोन एसई का 64 जीबी वाला बेस वेरिएंट इस सेल में आपको 35,999 रुपये में मिल जाएगा है। इसके ज्यादा स्टोरेज वाले डिवाइस, 128 जीबी और 256 जीबी, भी 40,999 रुपये और 50,999 रुपये के रियायती मूल्य पर उपलब्ध हैं। वैसे ऐप्पल ने इस डिवाइस के 64 जीबी वाले वेरिएंट को भारत में 42,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं आईफोन एसई के 128 जीबी और 256 जीबी वाले वेरिएंट्स को क्रमशः 47,800 रुपये और 58,300 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
आईफोन एक्सआर सस्ते में खरीदने का मौका
आईफोन एक्सआर 64 जीबी वेरिएंट, जिसे 2018 में आईफोन एक्सएस सीरीज़ के साथ लॉन्च किया गया था, 45,999 रुपये में उपलब्ध है। आप इस फोन के 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 51,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 13,450 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
आईफोन एसई 2020 के फीचर्स और विशेषताएं
आईफोन एसई में 750X1334 रिज़ॉल्यूशन वाली 4.7 इंच रेटिना एचडी ट्रू टोन आईपीएस डिस्प्ले है। आईफोन 8 की तरह आईफोन एसई में स्क्रीन के ऊपर और नीचे मोटी बेजल्स मौजूद हैं। एक सॉलिड-स्टेट होम बटन भी है जिसमें टच आईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर है। ये फोन पानी और धूल प्रतिरोधी है। 12 मेगापिक्सेल एफ / 1.8 सेंसर और ट्रू टोन एलईडी फ्लैश के साथ इसके रियर में सिंगल कैमरा सिस्टम है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 7 मेगापिक्सेल एफ / 2.2 सेंसर है जो पोर्ट्रेट मोड, रेटिना फ्लैश, ऑटो एचडीआर आदि को सपोर्ट करता है।
आईफोन एक्सआर के फीचर्स और विशेषताएं
आईफोन एक्सआर में 1792x828 रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.1 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दी गई है। ऑप्टिक्स में एफ/ 1.8 एपर्चर और क्वाड-एलईडी फ्लैश के साथ इसके पीछे की ओर एक 12 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर के साथ एक सिंगल लेंस मौजूद है। इसका रियर कैमरा ओआईएस और फोकस पिक्सल के साथ आता है। सेल्फी के लिए एफ/ 2.2 के अपर्चर के साथ 7 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरा सेटअप एक ट्रूडेप्थ कैमरा सिस्टम के साथ है जिसमें फेस आईडी सेंसर, आईआर कैमरा के साथ डॉट प्रोजेक्टर आदि शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications