ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आदित्य बिरला फैशन में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है। जी हां इस बात की जानकारी आदित्य बिड़ला फैशन ने शेयर बाजारों को दी है।
नर्द दिल्ली: ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आदित्य बिरला फैशन में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है। जी हां इस बात की जानकारी आदित्य बिड़ला फैशन ने शेयर बाजारों को दी है। फ्लिपकार्ट अब आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल (एबीएफआरएल) में 7.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। रॉयटर्स के मुताबिक यह पूरी डील 1500 करोड़ रुपये की होगी। यह डील 205 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की जाएगी।

आपके जानकारी के लिए बता दें कि पैंटालून, एलन सोली और पीटर इंग्लैड जैसे ब्रांड एबीएफआरएल के ही हैं। बता दें कि पहले भी यह खबर आई थी कि फ्लिपकार्ट और अमेजन एबीएफआरएल में छोटी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं।
डील के बाद फ्लिपकार्ट की आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल में फुली डाइल्यूटेड बेसिस पर 7.8 फीसदी हिस्सेदारी होगी। जबकि प्रमोटर्स और प्रमोटर्स ग्रुप कंपनीज की हिस्सेदारी एबीएफआरएल में 55.13 फीसदी होगी। आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यह साझेदारी भारत की विकास क्षमता को दिखाता है। भारत में अपैरल इंडस्ट्री की मजबूत संभावनाएं हैं और यह डील हमारे इस भरोसा को और मजबूत करती है।
वहीं अगले 5 साल में भारत की अपैरल इंडस्ट्री का साइज 100 बिलियन डॉलर यानी 10,000 करोड़ डॉलर को छूने के लिए तैयार है। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल की ओर से कहा गया है कि वह इस डील से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने और अपनी विकास गति को तेज करने के लिए करेगा। मालूम हो कि कंपनी ने अपने मौजूदा व्यवसायों को एग्रेसिव तरीके से आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। खासकर उन बिजनेस को जहां कंपनी लीडिंग पोजिशन में है, उसका और विस्तार किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications