PF Account Nominee: पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए एक राहत की खबर आ गई है। अब आपको अपने पीपीएफ अकाउं में नॉमिनी को अपडेट करने या बदलने के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी।सरकार ने इससे जुड़े हुए नियमों में बदलाव किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी (provident fund nominee)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी है। कई वित्तीय संस्थान नॉमिनी अपडेट करने के लिए फीस ले रहे थे, लेकिन अब नियमों में बदलाव करके इसे पूरी तरह से हटा दिया गया है। वित्त मंत्री ने पोस्ट में आगे कहा कि इसके लिए सरकार ने गवर्नमेंट सेविंग्स प्रमोशन जनरल रूल्स में बदलाव करते हुए 2 अप्रैल 2025 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके जरिए नॉमिनी अपडेट या बदलाव के लिए लिया जाने वाला 50 रुपये की फीस समाप्त कर दी गई है।
पीएफ अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स अपडेट करना है जरूरी (PF nominee Details Update)
पीएफ अकाउंट में नॉमिनी की जानकारी अपडेट करना बहुत जरूरी है। पीपीएफ अकाउंट होल्डर की अगर मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को अकाउंट का फंड आसानी से और जल्दी मिल सकता है। बिना नॉमिनी के अकाउंट को क्लेम करना मुश्किल हो सकता है, और प्रोसेस लंबी हो सकती है।
पीएफ अकाउंट में इतने नॉमिनी कर सकते हैं एड
बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2025 के मुताबिक, अब पीएफ अकाउंट होल्डर्स अपने जमा पैसों, सुरक्षित सामान और लॉकर के लिए 4 नॉमिनी एड का ऑप्शन मिल गया है। यह बदलाव सर्विस इस्तेमाल करने वाले ज्यादा सेफ्टी प्रोवाइड करेगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने सरकार द्वारा किए गए नियमों में बदलाव के संबंध में हिंदी और अंग्रेजी में गजट नोटिफिकेशन भी शेयर किए हैं।
पीपीएफ अकाउंट में 15 साल की लॉक-इन अवधि होती है। इसमें 7.1% की वार्षिक ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है जिसमें एनुअल कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। ईपीएफ और कई अन्य छोटी बचतों की तुलना में, रिटर्न की यह दर मामूली लगती है, लेकिन इसके कंपाउंडिंग ब्याज का फायदा मिलता है।
पीएफ अकाउंट में ऐसे नॉमिनी को करें एड (How to Add New Nominee in PF Account Online)
- सबसे पहले ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। फिर यहां आप For Employee के विकल्प को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद यहां ईपीएफओ मेंबर्स अपना UAN नंबर पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें और Sign In करे।
- इसके बाद मैनेज टैब पर ई-नॉमिनेशन का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
- फिर 'Family Declaration' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नॉमिनी से संबंधित सभी डिटेल्स दर्ज करें।
- फिर नॉमिनी की जानकारी सेव करने के लिए हां पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगर आप एक से अधिक नॉमिनी ऐड करना चाहते हैं तो इसी तरह से बाकी के नाम भी ऐड कर सकते हैं और फिर आपको सेव ईपीएफ नॉमिनेशन पर क्लिक करना होगा।
- फिर ओटीपी जनरेट करने के लिए आपको 'ई-साइन' के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- ईपीएफओ खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना होगा और सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आपके ईपीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन प्रोसेस हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications