नई दिल्ली, जून 11। दो कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुफ्त में शेयर देने जा रही हैं। आपको भी लग रहा होगा कि भला ये कैसे संभव है। पर ये संभव है। अकसर कंपनियां अपने शेयरधारकों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें बोनस के रूप में शेयर जारी करती हैं, जिन्हें बोनस शेयर कहा जाता है। ये बोनस शेयर बिना पैसों के फ्री में दिए जाते हैं। अब दो कंपनियां अपने शेयरधारकों को फ्री में शेयर ही जारी करने जा रही हैं। आगे जानिए इन कंपनियों की डिटेल।
बोनस शेयर
बोनस शेयर वे शेयर होते हैं जो शेयरधारकों को निर्धारित अनुपात के अनुसार बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दिए जाते हैं। बोनस शेयर जारी करने में आम तौर पर, फ्री रिजर्व्स को इक्विटी में ट्रांसफर कर दिया जाता है और फिर उसमें से नए शेयर जारी किए जाते हैं। यहां 2 स्मॉल कैप कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है।
रेलीकैब केबल मैन्युफैक्चरिंग
रेलीकैब केबल मैन्युफैक्चरिंग की स्थापना साल 1992 में हुई थी, जिसे रेलीकैब केबल मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, जो औद्योगिक केबलों की मशहूर मैन्युफैक्चरर और सप्लायर हैं। एक प्रमुख ब्रांड के रूप में स्थापित रेलीकैब केबल एमएफजी लिमिटेड ने वायर्स और केबल्स के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
जारी करेगी शेयर
बीएसई बोर्ड की बैठक में बोर्ड ने शेयरधारकों द्वारा प्रत्येक 100 (सौ) होल्डिंग मौजूदा इक्विटी शेयरों के लिए (चौहत्तर) इक्विटी शेयर जारी करने का फैसला किया है। यानी शेयरधारकों को 74:100 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। इसका मतलब है जिसके पास 100 शेयर हैं उसे 74 शेयर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन। कंपनी का शेयर बीते शुक्रवार को 8% से अधिक की बढ़त के साथ 53 रु पर बंद हुआ।
एस्कॉर्प एएमसी
यह भी एक स्मॉल कैप सर्विस कंपनी है, जो कई वित्तीय सेवाओं की पेशकश करती है। कंपनी ने 10 जून, 2022 को हुई अपनी बैठक में कई फैसले लिए। इनमें बोनस शेयर जारी करना शामिल है। शेयरधारकों के पास मौजूद प्रत्येक 2 (दो) इक्विटी शेयरों के लिए 2:3 (तीन) के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। जिसके पास 2 शेयर हैं, उसे तीन बोनस शेयर मिलेंगे। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।
एस्कॉर्प एसेट मैनेजमेंट कंपनी
एस्कॉर्प एसेट मैनेजमेंट कंपनी आर्यमन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है, जो आर्यमन समूह की प्रमुख कंपनी है। आर्यमन ग्रुप मर्चेंट बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, कॉरपोरेट एडवाइजरी, स्टॉक ब्रोकिंग, मार्केट मेकिंग और इक्विटी इन्वेस्टमेंट में रुचि रखने वाला एक वित्तीय सेवा का ग्रुप है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications