नई दिल्ली, मई 19। बिहार के सारण जिले में एक ड्राइवर ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 पर 2 करोड़ रुपये जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गया। ये हैं ड्राइवर रमेश कुमार, जिनके घर पर उत्सव का माहौल था। सारण के अमनौर प्रखंड के रसूलपुर गांव के निवासी रमेश ने चल रहे आईपीएल में एक फैंटेसी टीम बनाई और उन्हें 2 करोड़ रुपये का इनाम मिला। आगे जानिए रमेश की पूरी कहानी।
59 रु का लगाया दांव
कुमार के अनुसार उन्होंने शुरुआत में अपने खाली समय में फैंटेसी क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि शुरू में मैं 49 रुपये में खेलता था। कभी मैं जीतता था तो कभी निराशा हाथ लगती थी। हाल ही में उन्होंने पंजाब और लखनऊ के बीच खेले गए मैच में टीम पंजाब का चयन किया था। जिसमें तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को कप्तान और उपकप्तान शिखर धवन को उपकप्तान चुना गया। उनका ये दांव 59 रुपये का था, जिससे वे 2 करोड़ रु जीत गए।
मिलेंगे 1.40 करोड़ रु
रमेश के भाग्य ने साथ दिया और उस मैच में रबाडा ने तीन विकेट लिए, यहां तक कि मैच के लिए कुमार द्वारा चुने गए अन्य खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन करके उन्हें देश भर में सबसे अच्छे अंक दिलाए। मैच के अगले दिन सुबह उन्हें मैसेज आया कि उन्हें नंबर एक पर रखा गया है और उन्होंने 2 करोड़ रुपये जीते हैं। जीएसटी काटने के बाद उनके खाते में 1 करोड़ 40 लाख रुपये आ चुके हैं।
क्या करेंगे पैसों का
यह कुमार और उनके परिवार के लिए जीवन बदलने वाली राशि है। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। कुमार को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि वह रातों-रात करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पैसा अपने बच्चों और समाज के अच्छे कार्यों पर खर्च करेंगे।
एक और व्यक्ति बना करोड़पति
अल्मोड़ा जिले में मौजूद भतरौजखान के निवासी की किस्मत भी ड्रीम 11 से एक दम से बदल गयी। वे भी इसी आईपीएल में 2 करोड़ रु जीते। ललित अपनी दो साल की बेटी मिताली की किस्मत से रातोंरात करोड़पति बने। ललित ने एक मोबाइल गेमिंग ऐप पर आईपीएल टीम बनाई। वे इसी से दो करोड़ रु जीत गए।
बदल गयी किस्मत
ललित ने अपनी 2 वर्षीय बेटी मिताली के नाम से अपनी आईपीएल टीम बनाई थी। इस समय दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल चल रहा है। आपने भी ड्रीम 11 जैसे कई ऐड देखे होंगे, जिसमें दावा किया जाता है कि कोई व्यक्ति करोड़पति बन गया। अब अलमोड़ा के ललित वाकई में आईपीएल में गेमिंग ऐप पर टीम बना कर करोड़पति बन गए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications