नई दिल्ली, अप्रैल 19। जब भी किसी की किस्मत पलटी मारती है तो उसे जमीन से जमीन से उठा कर आसमान पर पहुंचा देती है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो बिना मेहनत के करोड़पति बन जाते हैं। यही वो लोग होते हैं जो किस्मत के धनी होते हैं। ऐसे लोगों की किस्मत एक दम चमक जाती है और अमीर बना देती है। कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तराखंड के अलमोड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ। आगे जानिए पूरी डिटेल।
ऊपर वाले ने दिया छप्पर फाड़ कर
कहा जाता है कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। एक व्यक्ति के लिए यह कहावत सच हो गयी है। अल्मोड़ा जिले में मौजूद भतरौजखान के निवासी की किस्मत एक दम से बदल गयी। वे एक साथ 2 करोड़ रु जीते हैं। दरअसल ललित अपनी दो साल की बेटी मिताली की किस्मत से रातोंरात करोड़पति बने हैं। ललित ने एक मोबाइल गेमिंग ऐप पर आईपीएल टीम बनाई। वे इसी से दो करोड़ रु जीत गए।
बेटी के नाम से बनाई टीम
ललित ने अपनी 2 वर्षीय बेटी मिताली के नाम से अपनी आईपीएल टीम बनाई थी। इस समय दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल चल रहा है। आपने भी ड्रीम 11 जैसे कई ऐड देखे होंगे, जिसमें दावा किया जाता है कि कोई व्यक्ति करोड़पति बन गया। अब अलमोड़ा के ललित वाकई में आईपीएल में गेमिंग ऐप पर टीम बना कर करोड़पति बन गए हैं।
किस ऐप पर जीते पैसे
ललित नैनवाल अलमोड़ा के भतरौजखान के च्यूनी निवासी हैं। उन्होंने अपनी दो साल की बेटी के नाम पर ड्रीम-11 पर टीम बनाई थी। ललित ने दोनों टीमों से खिलाड़ी चुन कर अपनी टीम बनाई थी। उन्होंने जो टीम बनाई उसके सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और बेहतर प्रदर्शन के दम पर 860 अंक हासिल कर लिए। इतने अंकों से ललित प्रथम स्थान पर पहुंच गए।
नहीं हुआ यकीन
जब ललित नैनवाल को पता चला कि वे दो करोड़ रु जीत गए हैं तो उनको यकीन नहीं हुआ। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार ललित के मुताबिक उन्होंने अभी तक एक साथ इतनी बड़ी रकम नहीं देखी है। उन्होंने कभी सपने में भी यह नहीं सोचा कि वे इतनी संपत्ति के मालिक बनेंगे। मगर अब वे करोड़पति बन गए हैं।
दिल्ली कैपिटल और आरसीबी
बता दें कि ललित के परिवार के लिए भी यह किसी सपने के पूरा होने जैसा है। ललित एक प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे उन्हीं के साथ रहते हैं, जबकि माता पिता गांव में रहते हैं। ललित ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले में टीम बनाई और दिनेश कार्तिक को कप्तान बना दिया। उनके उप कप्तान थे डेविड वार्नर। इस मैच में आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 189 रन बनाए, जबकि दिल्ली 173 रन बना पाई। यानी जीत आरसीबी की हुई। ललित की टीम के खिलाड़ियों ने 860 अंक के साथ पहला नंबर हासिल किया और इसी से वे दो करोड़ रु जीत गए। बता दें कि इस राशि में से 30 फीसदी टैक्स कटेगा। बाकी पैसा ललित को मिलेगा। 30 फीसदी टैक्स के बाद उन्हें करीब 1.40 करोड़ रु मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications