
Lottery Winner USA : कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। जैसे कि एक व्यक्ति हाल ही में बड़े अजीब-ओ-गरीब तरीके से 8 करोड़ रु जीता है। ये पैसे उसने लॉटरी में जीते, जिसके लिए उसने मात्र 160 रुपये खर्च किए थे। इतनी कम रकम से वो व्यक्ति करोड़पति बन गया। पर जिस तरह ये व्यक्ति 8 करोड़ रु जीता, उसकी कहानी काफी दिलचस्प है। आगे जानिए इसकी बारे में।
पत्नी की भूमिका
ये घटना घटी है अमेरिका के कैरोलिना के रहने वाले टेरी पीस के साथ। इस राशि के जीतने में पीस की पत्नी का अहम रोल है, जिसका जिक्र हम आगे करेंगे। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार पीस की आयु 65 साल है। वह लॉटरी में जीती हुई राशि से अब रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। वे अपनी बाकी की जिंदगी ऐशो-आराम से गुजारना चाहते हैं।
किस लॉटरी में जीता इनाम
पीस ने पॉवरबाल लॉटरी का एक टिकट खरीदा था, जिसकी कीमत 160 रुपये है। उसी में वे इतना भारी रकम जीते। पर जब पीस ने लॉटरी टिकट खरीदा तो घर आने पर वह इसे कहीं रखकर भूल गए। टिकट खो गया था। पीस ने बहुत खोजा पर लॉटरी का टिकट नहीं मिला। आखिर में उन्होंने पत्नी से टिकट खोजने को कहा।
कहां मिला टिकट
पीस की पत्नी ने टिकट खोजने के लिए अपना पर्स चेक किया। पर्स चेक करने पर वे हैरान रह गईं। क्योंकि पीस की लॉटरी का टिकट उनकी पत्नी के पर्स में ही था। इस बारे में दोनों में किसी को कुछ नहीं पता था। असल में वे अपनी पत्नी के पर्स में टिकट रखकर भूल गए। पर इससे भी अहम बात यह है कि वे दोनों नहीं जानते थे कि भला ये लॉटरी का टिकट उनकी किस्मत बदलने वाला है।
लॉटरी टिकट ने उड़ा दिए होश
जब इस दंपति को टिकट मिला तो उन्होंने इसे चेक किया। टिकट चेक करने पर उनके होश उड़ गए। वे लॉटरी में 8 करोड़ रुपये जीत गये थे। पीस की पत्नी के अनुसार इस राशि ने उनका जीवन बदल दिया है। अब वह आगे की जिंदगी टेंशन फ्री होकर गुजार सकते हैं। पत्नी के पर्स से उन्हें वो खोई हुई चीज मिली, जिसने उन्हें मालामाल बना दिया।

पीस ने जताई खुशी
इनाम जीतने के बाद पीस ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि लॉटरी में इतना मोटा इनाम जीतना उनका जीवन बदलने वाला है। वे पूरे एक मिलियन डॉलर जीते हैं। ये राशि भारतीय करेंसी में 8 करोड़ रु होती है। टैक्स काटने के बाद उन्हें 5 करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। सबसे पहले वो पैसों से अपने घर को रेनोवेट कराने की योजना बना रहे हैं। ये दंपति अपने पोते-पोतियों के लिए भी कुछ पैसे रखना चाहता है। वे एक ट्रक भी खरीदना चाहते हैं। हाल ही में यूएई में रहने वाले एक 68 वर्षीय भारतीय प्रवासी ने महज़ूज़ के 110वें सुपर सैटरडे रैफ़ल ड्रॉ में 100,000 दिरहम का मोटा इनाम जीता। भारतीय मुद्रा में यह रकम 22,13,036 रुपये है। इस खास ड्रॉ के विजेता रहे गणपति विश्वनाथ अय्यर।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications