नई दिल्ली, जनवरी 27। किस्मत का खेल कोई नहीं समझ सकता है। कभी कभी ऐसा चांस लगता है कि कोई व्यक्ति एक झटके में अमीर बन जाता है। जैसे कि अमेरिका में एक व्यक्ति ने "ऑन ए व्हिम" फॉर्च्यून कुकी पर लिखे नंबरों का उपयोग करके लॉटरी ली और उसने 4 मिलियन (40 लाख) डॉलर जीते। भारतीय मुद्रा में यह रकम 30 करोड़ रु से भी अधिक है।
बदल गयी किस्मत
उत्तरी कैरोलिना के कॉर्नेलियस में रहने वाले 60 वर्षीय गेब्रियल फिएरो ने चार्लोट में रेड बाउल एशियन बिस्ट्रो में खाने के दौरान मिली फॉर्च्यून कुकी को लॉटरी में आजमाया। फिएरो, जो न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर दशकों तक इराक में यूएस आर्मी में सेवाएं दे चुके हैं, ने मेगा मिलियंस टिकट ऑनलाइन खरीदने का फैसला किया और इसे मेगाप्लायर टिकट बनाने के लिए 1 डॉलर ऐड कर दिया, जिससे उनकी जीत की रकम कई गुना बढ़ा गयी।
ईमेल से मिली जानकारी
उन्होंने लॉटरी अधिकारियों से कहा कि वह आमतौर पर अपने फॉर्च्यून कुकी नंबर पर दांव नहीं लगाते, लेकिन उन्होंने इस बार इसे आजमाया। अगली सुबह फ़िएरो को पता चला कि उनकी सभी पाँच व्हाइट बॉल्स मिल गयी हैं। इसके परिणामस्वरूप उन्होंने 40 लाख डॉलर की लॉटरी जीती। फ़िएरो ने लॉटरी अधिकारियों से कहा कि उन्हें सुबह एक ईमेल मिला और वे उसे बस देखते रह गए। उन्होंने ये मेल अपनी पत्नी को दिखाया और उन्हें लगा कि यह एक मजाक है या शायद कोई स्कैम।
हैरान रह गए दंपति
उन्होंने कहा कि जब उन्हें और उनकी पत्नी को पता चला कि उन्होंने लॉटरी जीती है, तो वे घर के चारों ओर दौड़ने लगे और खुशी से चिल्ला रहे थे। टैक्स के बाद फिएरो को 2,840,401 डॉलर मिले। वे इसमें से अधिकतर पैसा निवेश करेंगे। इस महीने की शुरुआत में, उत्तरी कैरोलिना के निवासी डैनी सिम्स ने 5 डॉलर का स्क्रैच-ऑफ टिकट से लिया और 250,000 डॉलर जीते थे। उन्हें शुरू में लगा कि उन्होंने केवल 25 डॉलर जीते हैं।
भारत में पेंटर बना करोड़पति
किस्मत केरल के 72 वर्षीय सदानंदन पर कृपा बरसाने का इंतजार कर रही था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी का टिकट खरीदा और साढ़े पांच घंटे में ही उन्होंने 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया। बात इसी महीने की है। एक झटके में उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल गयी। वे 300 रु के लॉटरी टिकट से करोड़पति बन गए।
बन गए अमीर
कोट्टायम शहर के अयमानम के रहने वाले सी एन सदानंदन ने अपने दोस्त और लॉटरी एजेंट सेल्वाकुमार से विजयी टिकट खरीदा, जिसका नंबर एक्सजी 218582 है। वह सामान खरीदकर घर लौट रहे थे, तब उन्होंने ये टिकट खरीदा। दोपहर 3 बजे उन्हें पता चला कि उन्होंने प्रथम पुरस्कार जीत लिया है। ऑनमनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार सदानंदन ने कहा कि यह सब भगवान के आशीर्वाद के कारण है। सदानंदन ने कहा कि उनके बच्चों पर कर्ज है जिसे चुकाने की जरूरत है। वे जीत के पैसों से उनका कर्ज चुकाएंगे और घर का पुनर्निर्माण कराएंगे। वे पेशे से एक पेंटर हैं। सदानंदन को इनकम टैक्ट की कटौती और लॉटरी एजेंट के कमीशन के बाद 7.39 करोड़ रुपये मिले।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications