नई दिल्ली, जून 5। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत जून 2021 में अपरिवर्तित रही। बता दें कि घरेलू और कर्मशियल दोनों लिए एलपीजी सिलेंडरों की कीमत वैश्विक कच्चे तेल की दरों और करेंसी एक्सचेंज रेट के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को संशोधित की जाती है। जून के लिए घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गयी।
किस शहर में कितना रेट
नई दिल्ली में इस समय एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमत 809.00 रुपये प्रति सिलेंडर है। वहीं कोलकाता में 835.50 रुपये प्रति सिलेंडर, मुंबई में 809.00 रुपये प्रति सिलेंडर और चेन्नई में 825.00 रुपये प्रति सिलेंडर है। नवंबर तक दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम सिर्फ 594 रु था। मगर दिसंबर से इसकी कीमतें बढ़ने शुरू हुईं। फरवरी तक सिलेंडर का दाम 819 रु पर पहुंच गए। फिलहाल 1 अप्रैल से 10 रु कम होकर सिलेंडर का रेट 809 रु पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरीके से आप लगभग मुफ्त में ही एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते हैं। आप आराम से घर बैठे मोबाइल से सिलेंडर बुक कर सकते हैं और आपको सिलेंडर का पूरा दाम वापस मिल सकता है।
कैसे मिलेगा 800 रु तक का कैशबैक
पेटीएम की ऑनलाइन एलपीजी गैस बुकिंग सेवा से आप कुछ ही क्लिक में अपने घर से सिलेंडर के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। अहम बात यह है कि जो ग्राहक पहली बार पेटीएम ऐप का उपयोग करके एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर करते हैं, उन्हें 800 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ध्यान रहे कि फिलहाल इस ऑफर की समय सीमा 30 जून, 2021 है।
किसे मिलेगा फायदा
800 रु के कैशबैक के चलते आपको गैस सिलेंडर लगभग फ्री में मिल सकता है। यह डील विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो पेटीएम के साथ पहली बार एलपीजी सिलेंडर बुक करते हैं। एक बार जब आप पेटीएम से एलपीजी सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपको प्रमोशन के तहत कैशबैक स्क्रैच कार्ड प्राप्त होगा। जब आप पेटीएम से अपना पहला एलपीजी सिलेंडर बुक करेंगे तो यह डील तुरंत लागू हो जाएगी। यह प्रमोशन बेनेफिट तभी मान्य है जब आप न्यूनतम 500 रुपये का भुगतान करते हैं।
कितना मिलेगा कैशबैक
कैशबैक प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले स्क्रैच कार्ड खोलना होगा जो आपको अपना बिल भुगतान करने के बाद मिलेगा। कैशबैक मूल्य 10 रुपये से 800 रुपये तक हो सकता है। यानी आपको कम से कम 10 रु और अधिकतम 800 रु तक का कैशबैक मिल सकता है। आपको इस स्क्रैच कार्ड को 24 घंटों के भीतर मिलने के बाद 7 दिनों के भीतर उपयोग करना होगा वरना यह एक्सपायर समाप्त हो जाएगा।
कैसे करें बुकिंग
- अपने मोबाइल फोन पर पेटीएम मोबाइल ऐप खोलें और 'बुक गैस सिलेंडर' सेक्शन में जाएं
- अब अपनी गैस एजेंसी का चयन करें और बुकिंग के लिए आगे बढ़ने के लिए सभी आवश्यक डिटेल दर्ज करें
- बुकिंग से पहले सुनिश्चित करें कि आपने FIRSTLPG का प्रोमो कोड डाला है। बुकिंग के 24 घंटे के अंदर आपको कैशबैक स्क्रैच कार्ड मिलेगा
- ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए इस स्क्रैच कार्ड को प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर उपयोग किया जाना चाहिए
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications