नयी दिल्ली। अकसर ऐसा होता है कि आपके घर का गैस सिलेंडर खत्म नहीं होता, मगर आपको समय होने जाने पर नया सिलेंडर मंगवाना पड़ता है। आपको पैसे भी पूरे सिलेंडर के हिसाब से चुकाने होते हैं। फिर चाहे आपकी जरूरत पूरे सिलेंडर की हो या न हो। मगर बहुत जल्द इस नियम में बदलाव हो सकता है। सरकार जल्दी ही लोगों की सुविधा के लिए इस नियम को बदल सकती है। नए नियम जनता की सुविधा और कम खर्चीले होंगे। आइये जानते हैं पूरी बात।
क्या होगा नया नियम
लोगों को राहत देने के लिए सरकार की तरफ से बहुत जल्द गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में बदलाव किया जा सकता है। नए नियमों में यह ऑप्शन दिया जाएगा कि आपको अपनी जरूरत के हिसाब से एलपीजी खरीदने की सुविधा मिलेगी। अगर आपको पूरे 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की जरूरत न हो तो आपको पूरा सिलेंडर नहीं खरीदना होगा। न ही पूरे सिलेंडर के लिए पेमेंट करना होगा। आप अपनी जरूरत के मुताबिक एलपीजी खरीद सकेंगे। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ग्रामीण और छोटे शहरों की जनता के मद्देनजर मार्केटिंग रिफॉर्म की तेजी लाने पर ध्यान दे रहा है। इसके लिए सरकारी कंपनियों को निर्देश भी दिए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक नए नियम से 8 करोड़ से अधिक पीएम उज्जवला योजना लाभार्थियों को फायदा मिलेगा।
वैन के जरिए मिलेगी सर्विस
ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि नयी फैसिलिटी में मोबाइल एलपीजी वैन के जरिए आप तक सुविधा पहुंचाई जाएगी। कोई भी व्यक्ति जितनी एलपीजी लेगा उसी हिसाब से एलपीजी दी जाएगी। इसमें सहूलियत ये भी है कि आप 80-100 रु की गैस भी खरीद सकेंगे। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार की तरफ से करीब 37,000 करोड़ रुपए बतौर सिलेंडर सब्सिडी आवंटित किए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है नए नियमों से सरकार को सब्सिडी पर कम खर्च करना होगा।
महंगा हो गया सिलेंडर
जुलाई में लगातार दूसरे महीने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। 1 जुलाई से दिल्ली में सिलेंडर 1 रु महंगा किया गया, जिससे इसकी कीमत अब 594 रुपये हो गई है। कोलकाता में 4.5 रु महंगा होकर ये 620.50 रु पर पहुंच गया है। मुम्बई में गैस सिलेंडर पर 3.5 रुपये बढ़े हैं और अब शहर में इसकी कीमत 594 रुपये हो गई है। चेन्नई में गैस सिलेंडर का नये रेट में 4 रुपये बढ़ाए गए हैं। चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 610.50 रुपये कर दी गई है। दिल्ली में इससे पहले जून में 14.2 किलोग्राम वाले नॉन-सब्सिडाइज्ड सिलेंडर की कीमतों में 11.50 रुपये की वृद्धि की गई थी। जबकि उससे पहले मई में यह 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications