नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाद अब रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी रिलायंस रिटेल को वैश्विक कंपनी बनाने के अभियान में लग गए हैं। इसी कड़ी में रिलायंस रीटेल को तीसरा बड़ा निवेश हासिल हुआ है। रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड में इस बार इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने 0.84 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। जनरल अटलांटा ने इस भागीदारी के लिए 3,675 करोड़ रुपये चुकाने का फैसला किया है। इस निवेश के साथ ही रिलायंस रीटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। ध्यान रहे कि जनरल अटलांटा ने इससे पहले जियो प्लेटफॉर्म्स पर भी 6,598.38 करोड़ रुपये निवेश किया है।

पहले ही मिल चुके हैं दो बड़े निवेश
रिलायंस रीटेल में आज हुआ यह तीसरा बड़ा निवेश है। इसी महीने रिलायंस रिटेल में सिल्वर लेक ने 7500 करोड़ रुपये निवेश किया था। इस निवेश से सिल्वर लेक ने रिलायंस रीटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी ली है। वहीं अमेरिकी कंपनी केकेआर ने भी रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। कंपनी ने इस हिस्सेदारी के लिए 5550 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
जानिए मुकेश अंबानी ने क्या कहा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज हुए सौदे पर कहा है कि 'हमें जनरल अटलांटिक के साथ अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने की बहुत खुशी है। हम व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को समान रूप से सशक्त बनाने और अंततः भारतीय रिटेल को बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं। रिलायंस रिटेल की तरह, जनरल अटलांटिक भारत और दुनिया भर में प्रगति, विकास और समावेशन के लिए डिजिटल सक्षमता की मौलिक क्षमता में विश्वास करता है।' वहीं रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, 'एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप जनरल अटलांटिक का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। सभी भारतीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों के हित में हम भारतीय रिटेल ईको-सिस्टम का विकास जारी रखेंगे। रिटेल स्पेस में जनरल अटलांटिक के पास जबरदस्त विशेषज्ञता है और इससे हमें लाभ की उम्मीद है।'
यह भी पढ़ें : Adani Enterprise : 1000 रु को बना दिया 8 लाख रु, जानिए कैसे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications