देश की टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान देने की होड़ में लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: देश की टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान देने की होड़ में लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कम कीमत में बेस्ट प्लान ऑफर करने में लगी हैं। इंटरेंट की जरुरतों के बीच यूजर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की भी मांग बढ़ी है। इसके साथ ही टेलीकॉम इंडस्ट्री में 2021 नए बदलाव लेकर आया। टेलीकॉम कंपनियों का फोकस डेटा प्लान के साथ यूजर्स को स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स देने की ओर बढ़ा है। इसके लिए कंपनियां छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा रिचार्ज प्लान लेकर आ रही हैं।

500 रुपये से कम कीमत वाले शानदार प्री-पेड प्लान
कई टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को 2जीबी डेटा प्लान पेश करती हैं। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल भी अपने यूजर्स को अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट मे मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2जीबी डेटा की सुविधा उपलब्ध कराती है। हम आपके लिए आज 500 रुपये से कम कीमत वाले शानदार प्री-पेड प्लान लेकर आये हैं, जो मुफ्त कॉलिंग, 2जीबी डेटा के साथ कई तरह की अन्य सुविधाओं के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं इस प्री-पेड प्लान के बारे में
एयरटेल का 298 रुपये वाला सस्ता प्लान
एयरटेल के 298 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को डेली 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अमेजन प्राइम मोबाइल का 30 दिन का फ्री ट्रायल मिलता है। साथ ही एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री विंक म्यूजिक, 1 साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है।
349 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें डेली 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। साथ ही इसमें अमेजन प्राइम विडियो के मोबाइल एडिशन का 30 दिनों का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। वही 1 साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक दिया जाता है।
449 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें डेली 2जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही इसमें अमेजन प्राइम के मोबाइल एडिशन का 30 दिनों का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। वही 1 साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक दिया जाता है।
एयरटेल के इन प्लान में पाएं स्ट्रीमिंग और डेटा बेनिफिट
एयरटेल का 401 रुपये का प्रीपेड प्लान, इस प्लान में डिजनी + हॉटस्टार का सालाना वीआईपी सब्सक्रिप्शन देता है। इसमें दिनों की वैलिडिटी के साथ 30जीबी डेटा मिलता है। यह एक डेटा-ओनली प्लान है और इसमें कॉलिंग का कोई बेनिफिट नहीं है।
एयरटेल का 448 रुपये का प्रीपेड प्लान, ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 3जीबी डेटा देता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस भी देता है। इसमें डिज़नी + हॉटस्टार के लिए एक साल का फ्री वीआईपी सब्सक्रप्शिन और प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक्सेस मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications