नयी दिल्ली। त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री काफी बढ़ गयी है। लोग इस समय का साल भर इंतजार करते हैं ताकि अच्छी डील पर कार खरीद सकें। मगर नई कार खरीदना फिर भी सबके बजट में नहीं रहता। मौजूदा समय में कोरोना महामारी को देखते हुए अपना प्राइवेट वाहन खरीदना अक्लमंदी है। इसलिए अगर आप नई कार न खरीद सकें तो आपके पास एक और ऑप्शन है। आप यूज्ड या सैकंड हैंड कार खरीद सकते हैं। हम आपको यहां बताएंगे एक बेस्ट सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म के बारे में। वैसे तो सैकंड हैड कार कई जगहों से खरीदी जा सकती है, पर ड्रूम इनमें बेस्ट है। ड्रूम भारत में सैकंड हैंड कार, बाइक और स्कूटर खरीदने और बेचने वाला पहला और सबसे बड़ा ऑनलाइन मार्केटप्लेस है। इस समय ड्रूम पर हुंडई वरना सहित कई कारें सेल के लिए रखी गई हैं।
होंडा जैज
होंडा जैज इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 6.25 लाख रु में मिल रही है। वैसे इस कार की शुरुआती कीमत 7.61 लाख रु है, जो टॉप मॉडल के लिए 9.84 लाख रु तक जाती है। उपलब्ध सैकंड हैंड मॉडल 12 हजार किमी चला है। बता दें कि इस 5-सीटर कार में 1199 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है। नई कार के लिए 16.6 से 17.1 किमी तक का माइलेज देने का दावा किया गया है।
हुंडई वरना
हुंडई वरना की कीमत ड्रूम पर सिर्फ 2.10 लाख रु रखी गयी है। हुंडई वरना की ये कीमत मारुति ऑल्टो 800 के नये मॉडल से भी कम है। उपलब्ध मॉडल 1,68,000 किलोमीटर चला है। हुंडई वरना भी एक 5-सीटर कार है। इस नई कार की कीमत 9.03 लाख रु से लेकर 15.19 लाख रु तक है। नई हुंडई वरना 17.7 किमी से 25 किमी तक का माइलेज देती है। इस कार में 1497 सीसी वाला इंजन है।
बीएमडब्लू सीरीज 3
बीएमडब्लू अपनी लग्जरी कारों के लिए काफी मशहूर है। ऐसी ही इसकी एक कार है सीरीज 3। नई बीएमडब्लू सीरीज 3 कार की कीमत 41.70 लाख रु है। मगर ड्रूम पर आपको ये कार महज 13,30,000 रुपये में मिल सकती है। उपलब्ध मॉडल केवल 44,000 किलोमीटर ही चला है। ये आपके लिए अच्छी डील हो सकती है।
मारुति एसx4
मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। इसकी सेडान कार एसX4 पर रखरखाव के लिए काफी कम खर्च करना होता है। इसलिए इस कार को काफी पसंद भी किया जाता है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.47 लाख रु है। पर ड्रूम पर इसका सैकंड हैंड मॉडल सिर्फ 2,20,000 रुपये में मिल सकता है। मारुति एसx4 का उपलब्ध मॉडल 30,000 किलोमीटर चला है।
महिंद्रा टीयूवी300
महिंद्रा टीयूवी300 कार आपको सिर्फ 6.96 लाख रुपये में मिल सकती है। एसयूवी कारों को पसंद करने वालों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है। इस कार की शुरुआती कीमत 8.59 लाख रु है, जो 10.61 लाख रु तक जाती है। ये एक 7-सीटर कार है, जिसमें 1493 सीसी का इंजन दिया गया है। नई महिंद्रा टीयूवी300 18.49 किमी तक का माइलेज देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications