कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बजट एयरलाइसं गोएयर आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आयी है।
नई दिल्ली: कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बजट एयरलाइसं गोएयर आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आयी है। इस ऑफर के तहत आपको बेहद आकर्षक रूट पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी गोएयर गो फ्लाई सेल के तहत 24 फरवरी से 26 फरवरी तक कई रूट्स पर बेहद कम दाम में हवाई जहाज का टिकट बेच रही है। यानि केवल कल तक का मौका है जल्दी बुकिंग करें। कंपनी बेहद आकर्षक दाम पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के टिकटों की भी बिक्री कर रही है। इस सेल के तहत कंपनी घरेलू रूट पर 957 रुपये से टिकटों की पेशकश कर रही है। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए शुरुआती कीमत 5,295 रुपये है। इस सेल के तहत 11 मार्च से 15 अप्रैल, 2020 तक की यात्रा के टिकट बेहद सस्ते में बुक कराए जा सकते हैं।

सबसे सस्ता टिकट इन रूट पर
- बात करें अगर टिकट की तो कंपनी अहमदाबाद से इंदौर के बीच सबसे सस्ता यानी 957 रुपये में टिकट दे रही है। वहीं, बेंगलुरु से कोलंबो का फ्लाइट टिकट महज 5,295 रुपये में बुक कराया जा सकता है।
- इसी तरह कंपनी कोच्चि से बेंगलुरु (1,059 रुपये), कोलकाता से भुवनेश्वर (1,529 रुपये), इंदौर से नई दिल्ली (1,543 रुपये), पुणे से बेंगलुरु (1,590 रुपये), मुंबई से बेंगलुरु (1,654 रुपये) और हैदराबाद से गोवा (1,659 रुपये) का टिकट बेहद किफायती दरों पर दे रही है।
- बता दें कि गो एयर अबुधाबी से कन्नूर (5,626 रुपये), दिल्ली से बैंकाक (6,232 रुपये), मुंबई से बैंकाक (6,258 रुपये), अबुधाबी से मुंबई (6,286 रुपये) सहित कई रूट्स पर सस्ते टिकट की पेशकश कर रही है।
कंपनी महीने में दूसरी बार लाई सेल
जानकारी दें कि गो एयर इस महीने में दूसरी बार सस्ते दरों पर टिकट की बिक्री कर रही है। इससे पहले कंपनी वेलेंटाइन डे के समय भी इसी तरह के ऑफर सेल में टिकटों की बिक्री कर चुकी है। वेलेंटाइन डे के समय इंडिगो, गो एयर और एयर इंडिया सहित अन्य एयरलाइंस ने भी शानदार ऑफर्स दिए थे। सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी जबरदस्त डिस्काउंट की पेशकश की थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications