नयी दिल्ली। कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए जिन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उनमें जमीन शामिल है। बिना जमीन के आप बिजनेस शुरू नहीं कर सकते। कुछ नहीं तो एक ऑफिस बनाने के लिए ही सही, मगर आपको जगह की जरूरत होगी ही। यदि आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम हो सकती है। दरअसल यूपी की योगी सरकार ने नोएडा में बिजनेस के लिए जमीन आवंटन करने का ऐलान किया है। जो लोग नोएडा में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उन्हें राज्य सरकार जमीन देगी।
जल्द शुरू होगा प्रोसेस
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आम लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए जमीन देने का ऐलान किया है। अच्छी बात ये है कि कुछ ही दिनों में जमीन आवंटन प्रोसेस शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि जमीन नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट के पास मिलेगी। ये बिजनेस के लिहाज से शानदार पहल होगी।
किन कारोबारों के लिए मिलेगी जमीन
एक रिपोर्ट के अनुसार यूपी सरकार नोएडा में ये जमीन हैंडीक्राफ्ट और खिलौना उद्योग से संबंधित बिजनेस शुरू करने के लिए देगी। यदि आप इनमें से कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको जमीन मिलेगी। आपकी सुविधा के लिए बिजनेस के लिहाज से आप जैसी जमीन चाहें वैसी ही जमीन आवंटित की जाएगी। मगर ध्यान रहे कि पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर जमीन आवंटित की जाएगी। इसलिए आवेदन करने में जल्दी करें।
नयी योजना में 550 प्लॉट होंगे आवंटित
यमुना प्रधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इस नयी योजना में करीब 550 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। ये प्लॉट केवल हैंडीक्राफ्ट और टॉय इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारों के लिए ही मिल सकेंगे। मगर कुछ ऐसे प्लॉट भी हैं जो अन्य उद्योगों से जुड़े कारोबारियों को भी मिलेंगे। योजना की शुरुआत यमुना प्रधिकरण के सेक्टर 29, 32 और 33 में होगी।
इंटरव्यू भी होगा
जहां तक प्लॉट मिलने का सवाल है तो आपको इसके लिए इंटरव्यू से भी गुजरना होगा। जबकि लॉटरी के माध्यम से भी चुनाव किया जाएगा। योजना के तहत कई आधार पर जमीन मिलेगी। इनमें 4 हजार वर्ग मीटर से छोटे जमीन के टुकड़े लॉटरी के जरिए दिए जाएंगे। इससे बड़े प्लॉटों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। हालांकि ऐसे प्लॉटों की कीमत बोली के आधार पर तय की जाएगी। यानी ऊंची बोली लगाने वालों को जमीन मिलेगी।
नया नोएडा बसाने की तैयारी
बता दें कि योगी सरकार का प्लान गौतमबुद्ध नगर के 20 और बुलंदशहर के 60 गांवों को मिला कर एक नया नोएडा बसाने की है। ये 80 गांव नोएडा विकास प्राधिकरण के हवाले कर दिए गए हैं। नोएडा विकास प्राधिकरण अब दादरी और सिकंदराबाद तहसील के 80 गांवों के क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप करेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications